राजस्थान समाचार : ऐतिहासिक रहा श्री सनातन धर्म महावीर दल का 71वां विजयदशमी महोत्सव - हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में भ्रष्टाचार, नशाखोरी एवं जुआ-सट्टे के प्रतीक पुतले भी जलाए गए

श्रीगंगानगर : श्री सनातन धर्म महावीर दल का 71वां विजयदशमी महोत्सव ऐतिहासिक रहा। एसएसबी रोड पर मेले में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख कुलदीप इन्दौरा, नाथांवाली के सरपंच संदीप नाथ एवं स्वागताध्यक्ष रिद्धि-सिद्धि होम डेवलपर्स के डायरेक्टर मुकेश शाह ने ध्वज के साथ-साथ परम्परा का निर्वहन करते हुए विधिवत रूप से रावण के पुतले का पूजन किया तथा भ्रष्टाचार, नशाखोरी एवं जुआ-सट्टे के प्रतीक पुतले जलाए प्रारम्भ में श्री सनातन धर्म महावीर दल के प्रधान श्रीकृष्ण लीला, कार्यक्रम संयोजक सीताराम शेरेवाला, रामगोपाल पाण्डूसरिया, कोषाध्यक्ष तिलोकचंद पाण्डूसरिया, मंत्री जयकिशन सिंगल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। 


श्री सनातन धर्म महावीर दल ने महोत्सव के दौरान कन्या भू्रण संरक्षण, रक्तदान, अंधता निवारण, जल बचत, नशा मुक्ति, स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।

श्री सनातन धर्म महावीर दल से भगवान राम और रावण सेना गाजे-बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मेला स्थल पहुंची। वहां श्री सनातन धर्म हनुमान राम नाटक समिति के हनुमान जी स्वरूप ने पहले लंका का दहन किया, इसके बाद भगवान राम के स्वरूप ने जयश्री राम के उदघोषों के बीच कुंभकर्ण, मेघनाथ एवं रावण के पुतलों का दहन किया। भोला पंछी इंटरनेशनल भंगड़ा ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही बटोरी। उत्सव के दौरान नाचने वाली घोडिय़ों ने सभी को आकर्षित किया। चाय व्यापार संघ, कावड़ सेवा संघ एवं भारतीय अग्र सेवा समिति को मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था करने पर सम्मान किया गया।




श्री सनातन धर्म महावीर दल के उप प्रधान श्री भगवान साहू, उप मंत्री रमेश शेरेवाला, निरीक्षक रायसिंह कुलडिय़ा आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंच संचालन राजकुमार जैन ने किया। विजयदशमी महोत्सव में शहर के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में धर्मप्रेमियों ने भाग लिया। व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, दमकल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। रिद्धि-सिद्धि होम डेवलपर्स के डायरेक्टर मुकेश शाह का मेले के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के लिए संस्था ने आभार जताया।












अग्रवाल महासभा ने संजय कॉलोनी में मनाया दशहरा उत्सव


श्रीगंगानगर,05 अक्टूबर।अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा श्रीगंगानगर की ओर से कल शाम संजय कालोनी में राजस्थान प्रदेश महामंत्री विद्यासागर अग्रवाल के निवास के पास दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष रमेश मित्तल, महामंत्री विजय मित्तल, सचिव प्रमोद सिंगल, राजेश सिंघल, बसंत सिंगल,कमल सिंगल, शुभम सिंघल, आर्यन चलाना, मोहित, किशन गोयल,यश ओबरॉय, जय सेन, नरेंद्र गर्ग और राहुल गोयल आदि ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पार्षद रामगोपाल यादव और  पार्षद किशन कुमार  गुल्लू वार्ड रहे।  अध्यक्षता विद्यासागर अग्रवाल प्रदेश ने  की। अगले वर्ष दशहरा पर्व और ज्यादा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।सभी मोहल्ले वासियों ने दशहरा उत्सव आयोजन की प्रशंसा की और सभी को बधाई दी।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ