महाराष्ट्र समाचार : मुंबई - इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया

मुंबई एयरपोर्ट को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई हालांकि जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में लगी हैं कि ये ईमेल किसने भेजा और इसका क्या मकसद था।




अफवाह के बाद दिल्ली से मलेशिया वाली उड़ान में देरी

गौरतलब है कि शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की झूठी अफवाह के कारण दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान देरी से रवाना हुई थी अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब 1 बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की।

विमान ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर 2 यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में 'बम' कहा पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया इसके बाद पायलट ने ( ATC ) हवाई यातायात नियंत्रक को घटना की जानकारी दी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ