उत्तरप्रदेश समाचार : कानपुर दुर्घटना : कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से कई लोग घायल भी हुए हैं.
कानपुर दुर्घटना अपडेट : कानपुर में शनिवार रात बड़ा हादसा सामने आया है. हादसे में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्ऱॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना के बाद से मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है.
शराब के शौक ने उजाड़ी कइयों की जिंदगी, एक लापरवाही में चली गई 27 की जान ,
कानपुर हादसे की खबर सुनकर हर तरफ मातम छा गया सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक ने इस हादसे में दुख जताया है शराब के शौक के चलते ट्रैक्टर चालक ने 27 लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर डाला नशे में होने के चलते चालक ने अपना होश खो दिया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी और 22 लोगो ने तो मौके पर ही अपना जीवन खो दिया जबकि पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया हादसे की सूचना पर कमिश्नर, डीएम, एसपी कानपुर आउटर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गड्ढे से लोगों के शव किसी तरह निकालने शुरू किए।
मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं जानकारी के अनुसार सभी मुंडन से वापस लौट रहे थे ट्रैक्टर राजू निषाद खुद चला रहा था घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के बाद कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खड्ड में जा गिरा बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है।
शादीशुदा जिंदगी का मजा लेना चाहते है तो इस घरेलू नुस्खे को आजमाये #viral #viralvideo #rbharatplus
ट्रॉली में सवार थे 35 से 40 लोग
कानपुर हादसे में 27 लोगों की मौत की खबर सुनकर हर तरफ हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोग मौके पर दौड़ पड़े पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कराया तो एक के बाद एक शव निकलने शुरू हो गए मौके से करीब 22 लोगों के शवों को पुलिस ने निकाला जबकि कई घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां पांच और श्रद्धालुओं की मौत हो गई
पानी में डूबने और दम घुटने से गई जान
जानकारी के अनुसार ट्रॉली में सवार जिन 27 लोगों की मौत हुई है उन सभी की पानी में डूबने और दम घुटने से मौत होना बताया जा रहा है। बताते हैं कि ट्रॉली तालाब में गिर जाने से कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए थे और कई श्रद्धालु पानी में डूब गए, जिन्हें तैरना नहीं आता था। ट्रॉली के नीचे दबने से ऑक्सीन की मात्रा कम हो गई और दम घुट गया। जब तक राहत बचाव कार्य शुरू किया गया, तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
मृतकों के परिजनों को चार लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजा
हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने हादसे में मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है उन्होंने मरने वाले के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया
मुख्यमंत्री योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
पुलिस के मुताबिक कानपुर में कोरथा से कुछ लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने गए थे. सभी श्रद्धालु दर्शन ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे. रास्त में ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया. हादसे का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath expresses condolences over tractor accident in Kanpur pic.twitter.com/j7Z48wzETb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2022

.jpg)
0 टिप्पणियाँ