नोएडा के सेक्टर तीन के सी-14 स्थित एक बहुमंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है आग लगने की घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई है दोपहर 3:24 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई सूचना पाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज एक (सेक्टर-दो) फायर स्टेशन व आसपास के अग्निशमन केंद्रों से दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है आग लगने से फैक्ट्री और आसपास अफरातफरी का माहौल है मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है आग में कोई फंसा है या नहीं अभी इसका पता नहीं चल सका है।
जिले के सभी अग्निशमक केंद्र अलर्ट पर
आग लगने की ये घटना सेक्टर-तीन स्थित टी सीरिज चौराहा और सेक्टर-दो फायर स्टेशन के बीच हुई है। आग इतनी भीषण है कि जिले के सभी अग्निशमन केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है फेज एक फायर स्टेशन प्रभारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।
YOUTUBE
आसमान में धुएं का गुबार
आग लगने की सूचना पाकर थाना फेज एक प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं आग की लपटें काफी तेज हैं आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है
नहीं थम रहीं नोएडा में आग की घटनाएं
इससे पहले नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिगों में शुमार सुपरनोवा में आग लगने की घटना हुई थी सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा इमारत के 18वें तल पर आग लग गई कंस्ट्रक्शन के सामान से खाली हुई गत्ते में आग लगी थी गत्ते में लगी आग से इमारत में अफरातफरी मच गई हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत की इस पर काबू पा लिया गया




0 टिप्पणियाँ