![]() |
| file photo |
श्रीगंगानगर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, लोकप्रिय जननेता सचिन पायलट 20 फरवरी, सोमवार को प्रात: 10 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगे। लोकप्रिय जननेता सचिन पायलट के श्रीगंगानगर पधारने पर कांग्रेसजन के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों से, श्री पायलट का अभूतपूर्व स्वागत करने का आह्वान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. सन्तोष कुमार सहारण ने किया है।
add
श्री सहारण ने समस्त पार्टीजनों से 20 फरवरी, सोमवार को गोल बाजार स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा एवं नवनिर्मित सर्किल अनावरण कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेकर ऐतिहासिक सफल बनाने का आग्रह किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी ने बताया कि जननेता सचिन पायलट के दौरे एवं बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने हेतु जिलेभर में पार्टीजन को दायित्व सौंपे गए हैं तथा समस्त कार्यकर्ता एवं जिलेवासी भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
.jpg)

.jpg)
0 टिप्पणियाँ