श्रीगंगानगर : गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का एक दिवसीय सम्मेलन 25 फरवरी, शनिवार को आयोजित किया जाएगा प्रदेश महामंत्री लीलाधर पटवा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक दिवसीय सम्मेलन 25 फरवरी, शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला, सरदारशहर रोड, रावतसर में होगा सर्वप्रथम 25 फरवरी, शनिवार प्रात: 11 बजे राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रावतसर से बालक-बालिकाओं की एक रैली रवाना होगी, जो अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न होगी। रैली को रावतसर के एसडीएम हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
.jpg)
तत्पश्चात् दोपहर 2 बजे अग्रवाल धर्मशाला में सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीलीबंगा के विधायक धर्मेन्द्र मोची होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी होंगे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुंदर मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, राजकुमार रानियांवाला, महिला प्रदेश प्रभारी श्रीमती सरिता रूवाटिया व अनेक संत-महात्मा मंचासीन होंगे कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है तथा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हुए हैं
ADD.jpg)

.jpg)
0 टिप्पणियाँ