श्रीगंगानगर: श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट (रजि.) द्वारा धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की निरन्तरता में पहली बार सामूहिक विवाह समारोह ‘कन्यादान-महादान’ का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष एडवोकेट तरूण अरोड़ा ने बताया कि बैसाखी के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल, बृहस्पतिवार को प्रात: 11.30 बजे निकुंज ग्रीनस, हनुमानगढ़़ रोड, श्रीगंगानगर (राजस्थान) में समाजसेवी श्रीमती आशा खुंगर के नेतृत्व में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए माता साहिब देवाजी गुरूद्वारा 1 एमएल कालूवाला, एल ब्लॉक श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट, सेठ जीएल बिहाणी ट्रस्ट, भारती ट्रस्ट, टांटिया यूनिवर्सिटी, श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर ट्रस्ट, तपोवन चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रभु प्रेम ट्रस्ट, लॉयन्स क्लब सेंट्रल, दी गंगानगर क्लब, श्री राधा वल्लभ धाम मंदिर, चहल चौक स्थित शिवालय, दी जनरल मर्चेन्टस एसोसिएशन सहित शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं द्वारा बढ़-चढक़र सहयोग किया जा रहा है तथा कन्याओं के भावी जीवन घर-गृहस्थी हेतु आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया जा रहा है।
यह भी पढ़े....खालिस्तान देश बनाने की थी अमृतपाल की पूरी तैयारी , नक्शा-झंडा-मुद्रा और सेना के साथ क्लोज प्रोटेक्शन टीम
अध्यक्ष एडवोकेट तरूण अरोड़ा ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट द्वारा अधिकाधिक संख्या में जरूरतमंद युवक-युवतियों के विवाह करवाने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। इसके लिए लडक़े की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा लडक़ी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है एवं उनका पूर्व में कहीं भी विवाह नहीं होना चाहिए। सामूहिक विवाह समारोह में युवक-युवतियों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार ही करवाया जाएगा तथा घर-गृहस्थी में काम आने वाला घरेलू जरूरत का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा।
सामूहिक विवाह समारोह के लिए इच्छुक युवक-युवतियां व उनके परिजन 5 अप्रैल, 2023 तक सूरतगढ़ रोड स्थित श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट (रजि.) कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करके, पूर्ण रूप से भरकर एवं साथ में आवश्यक दस्तावेज सहित जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं कन्यादान रूपी महायज्ञ में तन-मन-धन से सहयोग के लिए धर्मप्रेमी सज्जन श्री अरोड़वंश सेवा ट्रस्ट (रजि.) के मोबाईल नम्बर 9983380001 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके साथ-साथ धर्मप्रेमी सज्जन घरेलू जरूरत का सामान, नये वस्त्र आदि उपयोगी सामान भी भेंट करके सहयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़े...यह भी पढ़े…. व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर हो रहा है यह मैसेज अमृतपाल साथ केजरीवाल की मिलीभगत का खुलासा
.jpg)
0 टिप्पणियाँ