श्री बाबा खेत्रपाल जी का प्राचीन मंदिर में विशाल जागरण 15 अप्रैल को- सुप्रसिद्ध भजन गायिका रमा बाई बाबा के भजनों से अमृत वर्षा करेगी- श्री बाबा खेत्रपाल जी होंगे 11 किलो चाँदी के सिंहासन पर विराजमान, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
श्रीगंगानगर, 27 मार्च 2023: पुरानी आबादी रामनगर स्थित श्री बाबा खेत्रपाल जी का प्राचीन मन्दिर में 15 अप्रैल, शनिवार को श्री बाबा खेत्रपाल जी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया है। पूजारिन श्रीमती कमला देवी ने बताया कि 15 अप्रैल, शनिवार को रात्रि 8.15 बजे से प्रारम्भ श्री बाबा खेत्रपाल जी का विशाल जागरण में राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रमा बाई बाबा के भजनों से अमृत वर्षा करेगी।
यह भी पढ़े ....खालिस्तान देश बनाने की थी अमृतपाल की पूरी तैयारी , नक्शा-झंडा-मुद्रा और सेना के साथ क्लोज प्रोटेक्शन टीम
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सचिव विष्णुसिंह पंवार ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए सचिव विष्णुसिंह पंवार ने बताया कि श्री बाबा खेत्रपाल जी का विशाल जागरण के लिए सभी श्रद्धालु भक्त जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। विशाल जागरण श्री खेत्रपाल बाबा को 56 भोग प्रसाद लगाया जाएगा। इस जागरण के दौरान बाबाजी के लंगर का प्रसाद अटूट चलेगा। बैठक के विचार-विमर्श के पश्चात् सुचारू व्यवस्था के लिए सेवादारों को दायित्व सौंपे गए।
यह भी पढ़े ...खालिस्तान समर्थक अमृतपाल केस में 12 याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर, 207 लोग
इस मौके पर सचिव विष्णुसिंह पंवार ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए श्री बाबा खेत्रपाल जी का प्राचीन मन्दिर में श्री बाबा खेत्रपाल जी को मिशन-2023 के तहत 11 किलो चाँदी के सिंहासन पर विराजमान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्रद्धानुसार चाँदी भेंट की जा रही है। मंदिर समिति द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से श्री बाबा खेत्रपाल जी को चाँदी के सिंहासन पर विराजमान करने के लिए इच्छानुसार चाँदी प्रदान करने के साथ-साथ तन-मन-धन से सहयोग करने तथा 15 अप्रैल, शनिवार को श्री बाबा खेत्रपाल जी का प्राचीन मन्दिर में होने वाले विशाल जागरण में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। चाँदी भेंट करने एवं विशाल जागरण में सहयोग के लिए श्रद्धालु पुरानी आबादी रामनगर स्थित श्री बाबा खेत्रपाल जी का प्राचीन मन्दिर में सम्पर्क कर सकते हैं तथा मोबाईल नम्बर 7427810492 पर भी सम्पर्क करके सहयोग कर सकते हैंं।
यह भी पढ़े ...गैंगस्टर अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, , उमेश की हत्या से पहले?
इस अवसर पर पूजारिन श्रीमती कमला देवी, मंदिर समिति सचिव विष्णु सिंह पंवार, ईश्वर सिंह, मनोज सोनी, पवन गुप्ता, धीरज रहेजा, राजन बत्तरा, राजेश स्वामी, राजेन्द्र कुक्कड़, ममता रानी, मनीषा मीणा, सुमित, नरेश कुमार किरोड़ीवाल, नरेश कुक्कड़, समीर सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
यह भी पढ़े ...रामनगर में एक नाबालिग के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया जिसके बाद ज्यादा खून बहने के कारण नाबालिग की

0 टिप्पणियाँ