14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य कार्यक्रम गोल बाजार स्थित डॉ. अम्बेडकर सर्किल पर होगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का भव्य कार्यक्रम गोल बाजार स्थित डॉ. अम्बेडकर सर्किल पर होगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न



श्रीगंगानगर : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को दलित एक्शन कमेटी तथा एससी/एसटी आरक्षण मंच की बैठक जीनगर धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती कमलेश कालूराम मेघवाल ने की। इस बैठक में 14 अप्रैल, शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती गोल बाजार स्थित डॉ. अम्बेडकर सर्किल पर भव्य रूप से हर्षोल्लासपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया।


दलित एक्शन कमेटी के अध्यक्ष पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर विशाल कार्यक्रम डॉ. भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के गण्यमान्य नागरिक व बाबा साहेब के अनुयाई बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। चौक को भव्य रूप से सजाया जाएगा, रंग-बिरंगी लाईटें व फरियां लगाई जाएगी। बैठक के दौरान वक्ताओं ने जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त रखे।


इस अवसर पर बैठक में पूर्व पार्षद राजेश निर्वाण, कालूराम आसेरी, प्रेमचंद भाटिया, पार्षद बालकृष्ण कुलचानियां, कुम्हार सभा के अध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, सफाई कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष महेन्द्र काली, पार्षद धर्मेन्द्र मौर्य, पार्षद विजेन्द्र स्वामी, ललित डाबला, दीपक चांवरिया, डुंगरराम इंदलिया, सोहन नायक, जीनगर सभा अध्यक्ष नंदू चौहान, वाल्मीकि सभा अध्यक्ष रामशरण कोचर, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोरीलाल सिवान, आशाराम डाबी, पूर्णचंद मौर्य, विजय सांखला, माणी चायल, सेठी वाल्मीकि, धर्मेन्द्र मौर्य, शरीफ खान, शिवलाल सैन, शालू पहलवान, जगदीश घोड़ेला, जुगल डाबी, मोहम्मद इमरान



अरविन्द चौहान, मुकेश सिवान, ताराचंद मेघवाल, अली अब्बास, देव वाल्मीकि, आकाश सोनी, रोहित शर्मा, राजीव कुमार, एडवोकेट मुकेश भण्डारी, मुकेश सिवान, प्रवीण कुमार, मोहम्मद इमरान, नरेश डाबला, मुकेश देहड़ान, प्रवीण भाटिया, जावेद, संदीप चौहान, मनीष दैत्य, सुभाष माहर, टीकमचंद मेघवाल, ताराचंद मेघवाल, बंटी मौर्य, बिरजू द्राविड़, विक्की वाल्मीकि, विजय नायक, सुनील घुस्सर, रामनिवास पिहाल, दीपक उज्जीनवाल, देव वाल्मीकि, दीपक कोचर, कमल अब्बास, नरेन्द्र कुमार, विजय सांखला, शिवा सारवान, श्रवण आसेरी, विष्णु चौहान सहित भारी संख्या में शहर के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ