आरटीई के तहत जरूरतमंद बच्चों को प्राईवेट स्कूल वाले नहीं दे रहे प्रवेश : देवकरण नायक

आरटीई के तहत जरूरतमंद बच्चों को प्राईवेट स्कूल वाले नहीं दे रहे प्रवेश : देवकरण नायक - अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी का किया घेराव




श्रीगंगानगर: राजस्थान सरकार की योजना शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जरूरतमंद बच्चों को प्राइवेट स्कूल वाले प्रवेश नही दे रहे हैं। इससे आक्रोशित होकर आज अभिभावकों ने गंगानगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवकरण नायक के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश का घेराव कर सवाल-जवाब किए कि आखिर क्यों सरकार की योजना को प्राइवेट स्कूल वाले लागू नही होने दे रहे हैंं। पीडि़त पक्ष में बसन्त विहार निवासी प्रवीण कुमार ने कहा कि उसके बच्चे प्रिंस का आरटीई के तहत एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में चयन हो गया और चयन क्रमांक दूसरे नम्बर पर था, 


लेकिन स्कूल वालों ने बिना कोई वजह बताए उसके बच्चे का फार्म निरस्त कर दिया। इस प्रकार काफी संख्या में पीडि़त परिजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई कि उनके बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश नही दिया जा रहा है। परिजनों ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि प्राइवेट स्कूल वाले बार-बार चक्कर निकलवाते हंै और बाद में बिना कोई कारण बताए उनके बच्चों को स्कूल में प्रवेश नही देते हैं।


गंगानगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवकरण नायक व बॉबी पहलवान ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि जिन बच्चों के क्रमांक टॉप 5 में थे, फिर भी स्कूल वालों ने प्रवेश नही दिए। इसका साफ मतलब ये है कि स्कूल वालों की नीयत में खोट है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरटीई में चयनित सभी बच्चों को जल्द प्रवेश नही दिया गया गया तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सारी बात ध्यानपूर्वक सुनकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वेदप्रकाश ने आश्वासन दिया कि सोमवार को उन सभी विद्यालयों को पत्र लिखकर जवाब मांगा जाएगा, 



जिन विद्यालयों ने आरटीई में चयनित बच्चों को प्रवेश नही दिया और शिष्टमण्डल को सभी चयनित बच्चों के प्रवेश का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर देवकरण नायक, बॉबी पहलवान, भजन सिंह, अशोक डागला, राजू खोखर, प्रवीण कुमार, मदनलाल, मोहनलाल, अमित कुमार, बंटी मौर्य सहित अनेक पीडि़त अभिभावक उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ