राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मास्टरस्ट्रोक प्रदेश में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए सीकर,बांसवाड़ा,और पाली को नया संभाग बनाया गया है।
राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है मौजूदा सरकार अपनी वापसी करने के लिए जनता के साथ हर तरीके से तालमेल बिठाने में लगी है यही कारण है कि मौजूदा सरकार मैंने योजनाएं राजस्थान वासियों के लिए लेकर आ रहे हैं ताकि किसी भी तरीके से सरकार द्वारा आ सके और राजस्थान की जनता में एक अच्छा मैसेज जाए सरकार के काम को लेकर पिछले 5 सालों में सरकार ने क्या किया और क्या नहीं किया यह राजस्थान वासियों को अच्छे से पता है चुनावी साल होने के कारण जो हो रहा है ।
उसे भी जनता के से समझती है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने एक नया मास्टरस्ट्रोक लगाते हुए राजस्थान की जनता का विश्वास जीतने के लिए 19 में जिले बनाने की घोषणा की है और तीन नए संभाग भी बनाने के लिए सरकार ने कहां है मैं बनने वाले संभाग बांसवाड़ा सीकर पाली जिलों को बनाया जाएगा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 19 नए जिले बनाने और इनमें संभाग बनाने की घोषणा उस समय की जब बजट के ऊपर हो रही बहस में जवाब दीया
नए जिलों के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को बजट बहस के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए जिले और नई संभागों की घोषणा की और इन जिलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000 करोड़ रुपए का बजट भी घोषित किया
राजस्थान सरकार ने जिन 19 में जिलों की घोषणा की है उनके नाम इस प्रकार हैं 19 जिले बनने से पहले राजस्थान में कुल 31 जिले थे उनमें से जो जिले ज्यादा बड़े थे इनमें से ही कुछ तहसील मुख्यालयों को चुना गया और उन्हें जिला बनाया गया जिनमें सबसे पहले नाम आता है वह है श्रीगंगानगर जिला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ को नया जिला बनाया गया है और बालोतरा बाड़मेर जिले से ब्यावर अजमेर से डीग भरतपुर से डीडवाना कुचामन सिटी नागौर से दूदू जयपुर से गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर से जयपुर उत्तर जयपुर दक्षिण जोधपुर पूर्व जोधपुर पश्चिम केकड़ी अजमेर से कोटपूतली बहरोड जयपुर से खैरथल अलवर से फलोदी जोधपुर से सलूंबर उदयपुर से नीमकाथाना सीकर से सांचौर जालौर से और शाहपुरा भीलवाड़ा से नया जिला घोषित हुआ है नई संभाग में बांसवाड़ा सीकर और पाली के नाम चुने गए हैं
नए 19 जिले इस प्रकार है
जयपुर उत्तर , जयपुर दक्षिण ,अनूपगढ़, ब्यावर, बालोतरा, गंगापुर सिटी ,दूदू, केकड़ी, कोटपूतली बहरोड, खैरथल, फलोदी, सांचौर, शाहपुर, नीमकाथाना, सलूंबर, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम,डीडवाना, डिंग,
राजस्थान में नए जिलों की जरूरत क्यों?
राजस्थान में नए जिलों की जरूरत क्यों पड़ी इस बात को बताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बताया कि भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण प्रदेश में हमारे कई जिले ऐसे हैं, जहां जिला मुख्यालय से कई इलाकों की दूरी 100 किलोमीटर से भी अधिक है। इस कारण जिला मुख्यालय पर किसी काम को लेकर आने वाले आमलोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कई जिलों की जनसंख्या भी अत्यधिक होने के कारण प्रशासन का हर परिवार तक पहुंचना कठिन हो जाता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे बताया कि जिला अपेक्षाकृत छोटा होने से प्रशासन प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर निगरानी-नियंत्रण सहज और सुगम हो जाता है। देश के विभिन्न राज्य नए जिले बनाने में हमसे आगे रहे हैं। वहां पर जिलों की संख्या दोगुनी-तीन गुनी हो गई है। अभी हाल ही में भौगोलिक दृष्टि से हमसे छोटे राज्य पश्चिम बंगाल ने भी सात नए जिलों की घोषणा की है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह मास्टर स्ट्रोक चुनावी साल होने के कारण खेला गया है इंस्टॉल। पिछले कई सालों से नए जिले बनाने की मांग उठ रही थी, जिसको मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बजट बहस के जवाब में पूरा कर दिया है। राजस्थान में एक साथ 19 नए जिले बनाने की घोषणा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ