श्रीगंगानगर तपोवन ने 32वां स्थापना दिवस ‘जुनून’ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया

श्रीगंगानगर: तपोवन मनोविकास विद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा 32वें स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में ‘जुनून-2023’  कार्यक्रम का हर्षोल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से अदभुत समां बांधा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.आर. खान कमाडेन्ट सीमा सुरक्षा बल तथा नरेश बारोठिया अतिरिक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग ने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। 


इस अवसर पर तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, कोषाध्यक्ष उदयपाल झाझडिय़ा, प्रन्यासी कैलाश मित्तल, ओमप्रकाश झाझडिय़ा, पीयूष बोरड़, राहुल जिन्दल, तपोवन मनोविकास विद्यालय समिति कोषाध्यक्ष मनोज चितलांगिया, सचिव दलजीत सिंह, प्रबन्ध समिति सदस्य सुनील अग्रवाल, साधुराम भोभरिया, गौरव अरोड़ा, गौरव मुंजराल, प्रेक्षा अरोड़ा, निशित अग्रवाल, विनोद बिहाणी, डॉ. देवेन्द्र शर्मा सहित विद्यालय व महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्रायें एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 


कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए तपोवन मनोविकास विद्यालय अध्यक्ष एवं प्रन्यास सचिव सुमेरमल बोरड़ ने आए हुए अतिथियों सहित सबका आभार व्यक्त किया।
















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ