श्रीगंगानगर: गौतम आश्रम समिति एवं गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जिला सभा श्रीगंंगानगर के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि गौतम जयंती 22 मार्च, बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मीरा चौक के समीप स्थित गौतम आश्रम भवन में संरक्षक नानूराम पिरगावत की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
अध्यक्ष मदनलाल जोशी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च, बुधवार को दोपहर 1 बजे मीरा चौक के समीप स्थित गौतम आश्रम भवन में पूजा-अर्चना के साथ महर्षि गौतम जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस मौके पर वक्ताओं द्वारा महर्षि गौतम की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार की व्यवस्था की गई है तथा व्रत रखने वाले समाजबंधुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, सोहनलाल जोशी, रायसिंह लम्माणी, किशनलाल जोशी, मांगीलाल, सतीश शर्मा, सुभाष लम्माणी, ओम शास्त्री सहित समाज के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गौतम आश्रम समिति एवं गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जिला सभा श्रीगंंगानगर द्वारा समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजबंधुओं से 22 मार्च, बुधवार को दोपहर 1 बजे मीरा चौक के समीप स्थित गौतम आश्रम भवन में आयोजित महर्षि गौत्म जयंती कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ