भारत विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में इंजी. विश्वबंधु गुप्ता सर्वसम्मति से प्रांत महासचिव नियुक्त

 





श्रीगंगानगर, 14 मार्च 2023: भारत विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में इंजी. विश्वबंधु गुप्ता सर्वसम्मति से प्रांत महासचिव नियुक्त किए गए हैं। भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर सचिव रवि सोनी ने बताया कि भारत विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव बीकानेर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। 


इस चुनाव में भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर के सदस्य इंजी. विश्वबंधु गुप्ता को सर्वसम्मति से प्रांत का महासचिव नियुक्त किया गया। इससे समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों में भारी उत्साह का वातावरण है।


सचिव रवि सोनी ने बताया कि नवनियुक्त प्रांत महासचिव इंजी. विश्वबंधु गुप्ता के श्रीगंगानगर पहुंचने पर भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर अध्यक्ष तरसेम तायल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार अभिनंदन-सम्मान किया तथा कहा कि इससे प्रताप शाखा अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। 


सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष तरसेम तायल ने सबका आभार व्यक्त किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि प्रताप शाखा को उनका सहयोग सदैव मिलता रहेगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद प्रताप शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ