रोटरी क्लब रजवाड़ा ने शुरु किया अभियान `आओ स्कूल चलें' 22 बालक बालिकाओं को फिर से स्कूल में प्रवेश दिलवाया

 रोटरी क्लब रजवाड़ा ने शुरु किया अभियान `आओ स्कूल चलें' 22 बालक बालिकाओं को फिर से स्कूल में प्रवेश दिलवाया



श्रीगंगानगर, 23 मार्च। रोटरी क्लब रजवाड़ा श्रीगंगानगर द्वारा शिक्षा सत्र आरंभ होने के साथ ही आओ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई है।क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन,इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को फिर से स्कूलों से जोड़ा जाएगा जो किसी कारणवश शिक्षा छोड़

यह भी पढ़े…..रामनगर में एक नाबालिग के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया जिसके बाद ज्यादा खून बहने के कारण नाबालिग की


चुके हैं। ऐसे बच्चों की तलाश कर उनको शिक्षा की धारा से फिर से जोड़ने के लिए आओ स्कूल चलो के नाम से यह अभियान आरंभ किया गया है। स्थानीय भांभू कॉलोनी में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय (नंबर 3) में एक सादा कार्यक्रम कर  अभियान की शुरुआत की गई। श्री जिंदल ने बताया कि क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों और विद्यालय स्टाफ के पूर्ण सहयोग से ऐसे 22 बालक-बालिकाओं को तलाश किया गया जो शिक्षा बीच में छोड़ गए थे। इन बालक-बालिकाओं को वापस इस विद्यालय से जोड़ा गया है।  अभिभावकों को प्रेरित किया गया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य ग्रहण करवाएं। शिक्षित होकर ही अपना, अपने परिवार और समाज का भला किया जा सकता है।

अभिभावकों ने भी भरोसा दिलाया है कि वे बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं करेंगे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष बंशीधर जिंदल, सचिव रोटेरियन राजेश कंसल, रोटेरियन राजेंद्र कुमार गुप्ता, रोटेरियन हीरालाल बंसल तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित स्टाफ कर्मी उपस्थित रहे। इस अभियान में सहयोग करने वाले सभी महानुभावों को सम्मान प्रतीक देकर उनका

उत्साहवर्धन किया गया।श्री जिंदल ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ