श्रीगंगानगर : अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (रजि.) युवा मोर्चा, श्रीगंगानगर की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा अपने प्रथम कार्यक्रम के तहत हिन्दू नववर्ष महाराजा अग्रसेन चौक पर भव्य सजावट के बीच धूमधाम से हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अरूण चाँदगोठिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में माँ दुर्गा स्वरूप कन्याओं द्वारा श्रीगंगानगर के धर्मपरायण नागरिकों को तिलक लगाकर शुरू होने वाले हिन्दू नववर्ष-2080 की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी अशोक चाँदगोठिया ने बताया कि हिन्दू नववर्ष को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (रजि.) के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राधेश्याम बंसल द्वारा हिन्दू नववर्ष के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर प्रवीण गोयल, सुरेन्द्र गोयल, बलवन्त चौधरी, मनमोहन कृष्ण गोयल तथा श्री आत्मवल्लभ जैन पब्लिक स्कूल कॉर्डिनेटर मुकेश सेठी सहित गण्यमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अरूण चाँदगोठिया, सचिव मनोज सिंगल, कोषाध्यक्ष साहिल गर्ग, अरूण सिंगल, संजय गर्ग, सुशील अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन (रजि.) युवा मोर्चा, श्रीगंगानगर पदाधिकारी एवं सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
%20(1).jpg)
0 टिप्पणियाँ