कोरोना वायरस ने फिर मचाया हाहाकार , एक ही दिन में 800 के करीब नए मामले सामने आए

भारत में लगभग 3 माह बाद कोविड-19 के वायरस ने फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। देश में एक ही दिन में कोविड-19 के वायरस से संक्रमित होने के 796 नए के सामने आए हैं वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 93 हजार 506 हो गई है दूसरी और 5000 से अधिक मरीजों का इलाज भी चल रहा है देश में लगभग 109 दिन के बाद कोरोना केस की संख्या 5000 को पार कर चुकी है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8:00 बजे जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि पांडिचेरी कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक एक मरीज की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,795 हो गई है


स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अभी कोविड-19 के 5,026 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,57,685 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा कर ठीक हो चुके हैं,जबकि करोना से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी


कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दोबारा देखते हुए सभी से यह निवेदन किया जाता है कि मास्क का प्रयोग फिर से शुरू करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें सैनिटाइजर का उपयोग बार-बार करें और बूढ़े बच्चे और बीमार लोगों को कम से कम भीड़भाड़ वाले इलाकों में लेकर जाएं और उनका ख्याल रखें कोविड-19के साथ-साथ H3N2 वायरस भी अपने पैर पसार रहा है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ