अमृतपाल 18 मार्च से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब डे का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब में ही छिपा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब या बठिंडा के तलवंडी साहिब स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब आकर सरेंडर कर सकता है. इसका इनपुट मिलते ही पुलिस ने दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। दोनों शहरों में नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
यह भी पढ़े....माफिया अतीक अहमद को लेकर UP पुलिस साबरमती ले गई , निकलने से पहले ब्लड प्रेशर बढ़ा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल ने सरेंडर के लिए तीन शर्तें रखी हैं। पहला- पुलिस कस्टडी में उसके साथ मारपीट नहीं होनी चाहिए। दूसरा- उसे सिर्फ पंजाब की जेल में ही रखा जाए। तीसरा- उसके सरेंडर को गिरफ्तारी नहीं कहा जाए। सूत्रों की माने तो उनके सरेंडर को लेकर कुछ धर्मगुरु मध्यस्थता कर रहे हैं।
इस बीच 18 मार्च को फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह देश-विदेश में बसे सिख समुदाय से बैसाखी पर सरबत खालसा (धर्म सभा) बुलाने की अपील कर रहे हैं।
यह भी पढ़े...उमेश पाल हत्याकांड यूपी पुलिस एक्शन मोड़ पर 8 दिन में दूसरा एनकाउंटर , अतीक का शूटर उस्मान चौधरी ढेर,
वीडियो में बोली गई अमृतपाल की बड़ी बातें
यह सिर्फ मेरी गिरफ्तारी का मसला नहीं है।
सरकार की मंशा गिरफ्तारी की होती तो घर से कर सकती थी।
सरकार ने लाखों की फोर्स निकालकर घेरा डाला।
हमें लगा कि सरकार मालवा में नहीं जाने देना चाहती ताकि खालसा वहीर न निकाल सकें।
मुझे गिरफ्तारी देने से डर नहीं लगता।
इसके बाद इंटरनेट बंद हो गया तो हमें पता नहीं चला कि क्या हुआ? मुझे अब पता चला कि सरकार ने क्या किया।
यह बिल्कुल वैसे है, जैसे पहले सरकार ने सिखों के साथ किया था।
जत्थेदार ने सरकार को 24 घंटे को अल्टीमेटम दिया था।
सरकार ने उनको चैलेंज किया है, अब जत्थेदार को इसमें सख्त स्टैंड लेना चाहिए।
जत्थेदार को 13 अप्रैल को तलवंडी साबो स्थित दमदमा साहिब में सरबत खालसा बुलाना चाहिए।
यह भी पढ़े.....खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर, नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में ह्यूमन बम बना रहा था
संदिग्ध गाड़ी का कल पुलिस ने किया था पीछा
इससे पहले मंगलवार रात पुलिस को एक संदिग्ध इनोवा (PB10CK0527) के बारे में सूचना मिली थी। यह फगवाड़ा से होशियारपुर जा रहा था उसमें अमृतपाल और पापलप्रीत सवार मिले। जिसके बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 37 किमी तक उसका पीछा किया।
यह भी पढ़े.....खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के महतपुर इलाके से गिरफ्तार किया
पुलिस कार्रवाई के बाद युवक इनोवा को गुरुद्वारे के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के 700 पुलिसकर्मियों ने रात भर होशियारपुर और फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया. हालांकि जांच में इनोवा का नंबर फर्जी निकला पुलिस जांच में पता चला है कि अमृतपाल उत्तराखंड नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार से फगवाड़ा तक पहुंचा था। यहां से वह इनोवा में फरार हुआ।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ