अमृतपाल चैनल को इंटरव्यू देकर सरेंडर करना चाहता था ,पत्नी किरणदीप ने किया अमृतपाल का साथ देने का वादा
सूत्रों के मुताबिक वह जालंधर में किसी विदेशी चैनल को इंटरव्यू देने आ रहा था, जिसमें अपनी पूरी बात रखने के बाद वह सरेंडर कर सकता था। इससे पहले ही पुलिस को उसकी भनक लग गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
अमृतपाल मामले की बड़ी अपडेट्स
पुलिस ने श्री अकाल तख्त साहिब के अल्टीमेटम के बाद 107/151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार 360 युवकों में से 348 को रिहा कर दिया है। 12 युवकों को आज यानी 29 मार्च को रिहा किया जाएगा.
अमृतपाल के वकील इमान सिंह खारा ने हाई कोर्ट से हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है। हाईकोर्ट ने पूछा था कि अमृतपाल को किस थाने में हिरासत में रखा गया है
यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स
हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सरकार को आईजी स्तर के अधिकारी से शपथ पत्र मिल गया है। जिसमें फिर कहा गया कि अमृतपाल पुलिस हिरासत में नहीं है। कल की सुनवाई में हाईकोर्ट ने अमृतपाल के वकील को हिरासत में होने का हलफनामा देने को कहा था. वहीं पंजाब पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी से अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है.
फगवाड़ा से अमृतपाल के खालसा वहीर से जुड़े दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों से अमृतपाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े.....खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 6 साथियों को पंजाब पुलिस ने जालंधर के महतपुर इलाके से गिरफ्तार किया
गांव के गुरुघर के पास मिली गाड़ी
जिस वाहन का पंजाब पुलिस और उसकी काउंटर-इंटेलिजेंस विंग द्वारा पीछा किया जा रहा था, उसमें सवार लोगों ने गांव मरनियां में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास वाहन खड़ा कर दिया और गुरुद्वारे की दीवार फांद कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी शुरू कर दी है
पंजाब AG ने कहा था- गिरफ्तारी के करीब पहुंच चुके
उल्लेखनीय है कि कल हाईकोर्ट में पंजाब के महाधिवक्ता विनोद घई ने कहा था कि पुलिस अमृतपाल के करीब पहुंच गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब की खुफिया एजेंसियों को अमृतपाल की आखिरी लोकेशन नेपाल में मिली है, जिसके बाद पुलिस की कुछ टीमें नेपाल पहुंच गई हैं.
सूचना है कि नेपाल पुलिस के सहयोग से वह अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार के कहने पर नेपाल ने हर एग्जिट पॉइंट, होटलों व थानों में अमृतपाल के बारे में सूचना पहुंचा दी है।
अमृतपाल चैनल को इंटरव्यू देकर सरेंडर करना चाहता था ,पत्नी किरणदीप ने किया अमृतपाल का साथ देने का वादा
यह भी पढ़े.....खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर, नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में ह्यूमन बम बना रहा था
पत्नी किरणदीप ने किया अमृतपाल का साथ देने का वादा
मंगलवार को ही अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर का एक इंटरव्यू सामने आया। इसमें किरणदीप ने कहा कि वह अमृतपाल सिंह के धर्म के रास्ते पर चलने से प्रभावित हुई थी। विदेश में नौकरी छोड़ कर उसने अमृतपाल सिंह से विवाह किया। अमृतपाल जिस राह पर चल रहा है, वह उसका साथ हमेशा देती रहेगी
अमृतपाल का नया वीडियो आया सामने
मंगलवार दोपहर अमृतपाल सिंह का एक नया वीडियो सामने आया। दिल्ली में वह अपने साथी पपलप्रीत सिंह के साथ जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो 21 मार्च का बताया जा रहा है। अमृतपाल ने अपने बाल खोल रखे हैं और पीछे पपलप्रीत सिंह चल रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस CCTV फुटेज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ