नशा तस्करों के खिलाफ भारतीय जनता मजदूर मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , जवाहरनगर पुलिस थाना तथा मीरा चौक पुलिस चौकी अधिकारियों पर बनाए जा रहे नाजायज दबाव की निंदा की, Bharatiya Janata Mazdoor Manch submitted memorandum against drug peddlers to Superintendent of Police

नशा तस्करों के खिलाफ भारतीय जनता मजदूर मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन- पुलिस द्वारा अवैध नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की- जवाहरनगर पुलिस थाना तथा मीरा चौक पुलिस चौकी अधिकारियों पर बनाए जा रहे नाजायज दबाव की निंदा की




श्रीगंगानगर, 31 मार्च 2023: भारतीय जनता मजदूर मंच के शिष्टमण्डल शुक्रवार को जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद शर्मा के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक से मिला तथा शहर में चल रहे नशे के खुले कारोबार के विरोध में ज्ञापन सौंपा एवं शराब माफिया व नशा तस्करों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की माँग करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता मजदूर मंच ने भी नशा बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


जिला महामंत्री प्रदीप पंडित ‘कश्मीरी’ ने कहा कि जवाहरनगर पुलिस थाना तथा मीरा चौक पुलिस चौकी सहित सहित पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध नशे की रोकथाम के सराहनीय कार्य किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग निजी हितों की पूर्ति एवं राजनीतिक स्वार्थवश दबाव डालकर जवाहरनगर पुलिस थाना एवं मीरा चौक पुलिस चौकी के अधिकारियों के तबादले की नाजायज माँग कर रहे हैं, जो कतई उचित नहीं है तथा भारतीय जनता मजदूर मंच ऐसे तथाकथित समाजसेवकों द्वारा की जा रही अनर्गल कार्यवाही की कड़ी निंदा करता है।


नशा तस्करों के खिलाफ भारतीय जनता मजदूर मंच ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन- पुलिस द्वारा अवैध नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना की

शिष्टमण्डल ने कहा कि शहर हित में अपराधों की रोकथाम के लिए निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे जवाहरनगर पुलिस थाना एवं मीरा चौक पुलिस चौकी के पुलिस अधिकारियों व इनकी टीम का किसी भी तरह के दबाव में आकर तबादला किया जाता है तो भारतीय जनता मजदूर मंच अपने सभी संगठनों के साथ ऐसी कार्यवाही का पुरजोर विरोध करते हुए धरना-प्रदर्शन आदि आंदोलनात्मक कार्यवाही करेगा तथा शहर विरोधी तत्वों की गलत कार्यवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर माँग की गई कि नशा बेचने वालें तथाकथित समाजसेवको की पैरवी करने वालों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, ताकि शहरवासियों को अवैध नशे से छुटकारा मिल सके। शराब के तो यह हालात हैं कि सुबह से लेकर देर रात्रि तक शराब दुकानों के साथ-साथ रेहड़ी-ठेलों पर भी सरेआम मिलने लगी है।


यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones


भारतीय जनता मजदूर मंच ने पुलिस प्रशासन से पुरजोर शब्दों में माँग की है कि शराब माफिया व नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करके युवा पीढ़़ी को इनके चंगुल से बचाया जाए तथा इनको शह देने वाले तथाकथित समाजसेवकों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जाए, जिससे कि अवैध नशे पर अंकुश लग सके तथा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रह सके। जनहित में अवैध नशे के कारोबार को श्रीगंगानगर में जड़ें जमाने नहीं दी जाएगी तथा इसके लिए भारतीय जनता मजदूर मंच द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्णतया सहयोग किया जाएगा। नशे के विरूद्ध आंदोलन के तहत आवश्यकता पडऩे पर भारतीय जनता मजदूर मंच जिलाध्यक्ष हेमराज चौधरी तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णचंद शर्मा के नेतृत्व में टेम्पो यूनियन, ट्रैक्टर ट्राली यूनियन, भवन निर्माण यूनियन, पलम्बर यूनियन, पीओपी यूनियन, पेंटर यूनियन सहित समस्त संगठनों द्वारा सडक़ जाम सहित आंदोलनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स

इस मौके पर नशे के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने ‘पुलिस प्रशासन जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर जगदीश कुलचानियां, पार्षद पप्पू चौधरी, पार्षद विजेंद्र स्वामी, रणजीत सिंह, हीरालाल, सुमित, संतलाल योगी, मोहित, अंग्रेज, बलवंत जाखड़, इंद्रजीत, दीनदयाल, रामफल बिश्नोई, अविनाश चराया, दीपक कटारिया, भाजपा पंचायती राज मंच अध्यक्ष शंकर घोड़ेला, राकेश वर्मा, मोनू स्वामी, राकेश राका सहित भारतीय जनता मजदूर मंच एवं सम्बद्ध संगठनों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ