बारिश से दिल्ली का हुआ बुरा हाल पेड टूटे दिन में रात हुई,17 फ्लाइट डायवर्ट ,2 अप्रैल तक उत्तर भारत के राज्यों में ऐसे ही मौसम रहेगा,Delhi's condition worsens due to rain, trees broken, day turned night, 17 flights diverted



बारिश से दिल्ली का हुआ बुरा हाल पेड टूटे दिन में रात हुई,17 फ्लाइट डायवर्ट ,2 अप्रैल तक उत्तर भारत के राज्यों में ऐसे ही मौसम रहेगा

दिल्ली में गुरुवार शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। 8 से अधिक स्थानों पर जलभराव और 40 से अधिक स्थानों पर जाम की शिकायतें मिलीं। आईजीआई हवाईअड्डे पर 17 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। इनमें से 8 को लखनऊ, 8 को जयपुर और एक को देहरादून के लिए डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones

इस साल मार्च में देश में मौसम का मिजाज हल्का और उमस भरा है। छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। उत्तर से लेकर मध्य भारत तक मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 अप्रैल तक बारिश का दौर चलेगा। 4 अप्रैल को एक और विक्षोभ की संभावना है, इसके प्रभाव से 8 अप्रैल तक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। पारा गिरेगा।




पारा अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद बढ़ेगा
अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद पारा बढ़ेगा और फिर गर्मी की बारी आएगी। उत्तर भारत के राज्यों सहित मध्य भारत में दिन-रात के तापमान में इजाफा होगा। दिलचस्प तथ्य है कि बीते वर्ष 2022 में भारत में मार्च का महीना इतिहास का सबसे गर्म था।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ