पंजाब : चंडीगढ़ न् समाचार अपडेट- खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी पिछले 5 दिनों से पंजाब पुलिस की गिरफ्त से बाहर है पंजाब पुलिस के आला अधिकारी व सुरक्षा एजेंसियां उसे निरंतर ढूंढ रही हैं किसी भी चंडीगढ़ से एक खबर निकल कर आई है कि अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के सहयोगी तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है
यह भी पढ़े…. ग़ज़वा-ए-हिंद मामले में NIA ने 7 जगहों पर मारे छापे: हर गली में इस्लाम का झंडा या झूठा प्रचारगोरखा बाबा खन्ना के मलौद थाने के मंगेवाल गांव का रहने वाले है. वह अक्सर अमृतपाल के साथ रहता था और अजनाला केस में भी नामजद बताया जाता है. गोरखा बाबा एक समय में अमृतपाल का गनमैन हुआ करता था इस पूरे मामले की जानकारी देने के लिए वह अमृतपाल के बारे में अब तक मिली सभी जानकारियों का खुलासा करने के लिए पंजाब पुलिस गुरुवार शाम 5:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रही है जिसमें पकड़े गए अमृतपाल के साथी गोरखा बाबा के बारे में जानकारी दी जाएगी
18 मार्च को पुलिस द्वारा जब खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का घेराव किया गया और उसे पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया तब से लेकर आज बृहस्पतिवार तक पंजाब के कई जिलों में इंटरनेट पूरी तरह से बंद है आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को तरनतारन और फिरोजपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस (संदेश) सेवाओं पर रोक को शुक्रवार दोपहर तक के लिए बढ़ा दिया, जबकि अमृतसर में मोगा, संगरूर, अजनाला उप-संभाग और मोहाली के कुछ इलाकों में पाबंदियां हटा दी गईं. पंजाब के अन्य हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 21 मार्च को बहाल कर दी गई थीं
यह भी पढ़े….खालिस्तान देश बनाने की थी अमृतपाल की पूरी तैयारी , नक्शा-झंडा-मुद्रा और सेना के साथ क्लोज प्रोटेक्शन टीमसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने इंटरनेट बंद करने के कारण बताते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट को बंद रखा जाएगा जिसके बाद गृह विभाग तथा न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशानुसार, तरनतारन और फिरोजपुर में ‘जन सुरक्षा, हिंसा के किसी भी उकसावे को रोकने और शांति व जन व्यवस्था भंग बनाए रखने के लिए’ मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि बढ़ा दी गई है.
.jpg)
0 टिप्पणियाँ