आज महिला कांग्रेस की तरफ से बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सांसद निहाल चंद मेघवाल के निवास स्थान रायसिंहनगर में संसद निहालचंद मेघवाल के घर का जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई के नेतृत्व में घेराव किया गया और अनूठे तरीके से विरोध जताया गया जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई,ब्लॉक अध्यक्ष कंचन डागला, पार्षद ऋतु धवन द्वारा पैदल मार्च निकालते समय रसोई जैसे सिर पर उठा कर सांसद के घर तक पहुंचे
सांसद के घर के बाहर सभी महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और खाली गैस सिलेंडर को पास में रख कर ईंटो का चूल्हा बना कर उसपर पहले चाय बना कर वहा उपस्थित पुलिस और जनता को चाय पिलाई और फिर उसी देसी चूल्हे पर रोटियां बनाईं गई जो निहालचंद के पीए को बुला कर उनको दी गई कि आप अपने सांसद साहब को ये रोटियां खिलाना और कहना कि आज जनता गैस सिलेंडर की जगह ऐसे ही रोटी बनाने पर मजबूर हो गई और ये रोटी खा कर संसद के सत्र में महंगाई के खिलाफ आवाज उठाएं , इस अवसर पर भरी संख्या में महिलाएं और पुरुष ने विरोध प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर पार्षद रितु धवन,परमेश्वरी नायक उपाध्यक्ष, राधा नायक सचिव, जिलाध्यक्ष प्रत्याशी करण सहारण, पार्षद हेमन्त रासरानिया, श्री गंगानगर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नवाब खान, रायसिंहनगर अध्यक्ष नितेश गौड़, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक तिवाड़ी, ममता देवी, मोनिका देवी, आरती देवी, ललिता अरोड़ा, रानी अरोड़ा , गुड्डी नायक, कलावती नायक, कांता रानी, प्रियंका रानी, धरोपती मेघवाल, काजल देवी , कमला नायक, सरोज बिश्नोई, लता देवी, उषा देवी, जया रानी, सुमित्रा देवी, युवा नेता रजनीश स्वामी, अमरचंद दागला, विनोद पुनिया, रामफल बिश्नोई, सुशील गोदारा, गंगानगर नगर अध्यक्ष साहिल वासन, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिसोदिया, पूर्व पार्षद संतलाल मेघवाल, बनवारी लाल बिश्नोई, अजय बिश्नोई, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें



0 टिप्पणियाँ