समस्त ब्राह्मण समाज श्रीगंगानगर का होली स्नेह मिलन समारोह उमंग व उत्साह के साथ सम्पन्न - सामाजिक एकता पर बल दिया गया- भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
श्रीगंगानगर : समस्त ब्राह्मण समाज श्रीगंगानगर द्वारा रविवार को जवाहरनगर सिहाग हॉस्पीटल के पीछे गायत्री मंदिर धर्मशाला में हर्षोल्लासपूर्वक होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ सदस्य पवन गौतम ने बताया कि उमंग व उत्साह के वातावरण में हुए इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी संवर्गों के समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा सामाजिक एकता पर बल दिया। लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए चंग धमाल कार्यक्रम में कलाकारों ने अदभुत समां बांधा, जिस पर सभी सदस्यों ने नाच-गाकर भरपूर आनन्द प्राप्त किया।
इस मौके पर भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से विशाल स्तर पर मनाने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में अंत में सभी ने प्रेमपूर्वक जलपान ग्रहण किया। इस अवसर पर पवन गौतम, जगदीश गौड़, छगनलाल शर्मा, नानुराम पिरगावत, भगवती प्रसाद, राजेश शर्मा, विनोद कौशिक, विजय पंचारिया, रतनलाल शर्मा, सचिन शारद, लीलाशंकर, मनीष पारीक, सोहनलाल जोशी, मदनलाल जोशी, प्रभा शर्मा, सरोज शर्मा, विमलेश पंचारिया, प्रियंका शर्मा, सुनीता पंचारिया सहित सैंकड़़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के गण्यमान्य व्यक्ति सपरिवार उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ