पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की तोशाखाना मामले में अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी, इमरान ने कहा वह मेरा कत्ल करना चाहते हैं

पाकिस्तान के पूर्व इमरान खान को जब से प्रधानमंत्री पद से हटाया गया कभी से किसी भी तरह से गिरफ्तार करने के लिए  शहबाज शरीफ की सरकार प्रयास कर रही है। और वहीं दूसरी ओर इमरान के समर्थक  उन्हें किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं होने देना चाहते यही कारण रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने की कोशिश 19 घंटे से जारी है। इसी बीच इमरान ने बुधवार को ट्वीट कर कहा-पुलिस सीधे तौर पर लोगों से भिड़ रही है। गोलियां चला रही है। मेरी गिरफ्तारी तो बहाना है, उनका असली मकसद तो मेरी हत्या करना है।

पुलिस  के आला अधिकारी पूरे जाब्ते के साथ बुधवार को भी लाहौर के जमान पार्क में मौजूद रहे,  जामुन पार्क में इमरान का घर है। सरकारी खजाना (तोशाखाना) केस में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मंगलवार शाम पहुंच गई थी। इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

हालात को संभालने के लिए जमान पार्क में एडिशनल फोर्स बुलाई गई है। मदद के लिए हेलिकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। वहीं, इमरान ने बुधवार तड़के एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा- मेरी गिरफ्तारी लंदन प्लान का हिस्सा है। उनका मकसद PTI को गिराना है।

इमरान को सरकारी खजाने (तोशाखाना) के बेशकीमती गिफ्ट्स कौड़ियों के दाम खरीदकर उन्हें अरबों रुपए में बेचने का आरोप है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें 29 मार्च तक गिरफ्तार करने का ऑर्डर जारी किया था। इमरान का कहना है कि उन्होंने 18 मार्च तक प्रोटेक्टिव बेल ले रखी है, लेकिन पुलिस अभी ही उन्हें अरेस्ट करने की कोशिश कर रही है।

5 घंटे में दो वीडियो मैसेज सामने आए इमरान के

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने  1 न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत करते हुए बताया कि पुलिस की टीम  अचानक से ही घर में  घुस गई हमें न्यूज़ देखकर पता चला कि वह मुझे गिरफ्तार करने के लिए आई है। मैंने अपने आप को पहले से ही जेल में कुछ रात बिताने के लिए तैयार कर रखा है मुझे इतना लंबा टाइम जेल में रहना पड़ सकता है इस बात के लिए मैं तैयार था

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम सोशल मीडिया पर अपील जारी की उन्होंने कहा- मेरी गिरफ्तारी लंदन मैं बैठे लोगों  द्वारा बनाए गए प्लान का हिस्सा है उनका मकसद मुझे जेल में डालना और PTI को गिराना है उन्हें नवाज शरीफ के सारे केस खत्म करने हैं मुझे जेल में डालने का कानून से कोई ताल्लुक नहीं है। मैंने कोई जुर्म नहीं किया है। मैं सारी कौम को बता रहा हूं कि वे फिर से आएंगे और हमारे लोगों पर टियर गैस और वॉटर कैनन से हमला करेंगे।



20 करोड़ के सरकारी गिफ्ट बेचने का अरोप


पाकिस्तान की  शहबाज शरीफ सरकार ने चुनाव आयोग के सामने तोशाखाना गिफ्ट मामला उठाया था कहा था कि इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ