आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा रही ऐतिहासिक सफल- श्रीगंगानगर से भारी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल



श्रीगंगानगर : आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने से मिला तथा श्रीगंगानगर से भारी संख्या में कार्यकर्ता बसों व निजी वाहनों द्वारा इसमें शामिल हुए। प्रिंसीपल स. भजनसिंह घारू ने बताया कि जयपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में विशाल रोड शो निकाला गया, 


जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान विशेष रूप से मौजूद रहे। अरविन्द केजरीवाल व भगवंंत मान पूरे रास्ते हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे। पूरे राजस्थान से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।


तिरंगा यात्रा में श्रीगंगानगर से सर्वश्री सतीश गर्ग पूर्व लोकसभा प्रभारी श्रीगंगानगर, प्रिंसिपल भजन सिंह घारू पूर्व अध्यक्ष गंगानगर विधानसभा एवं प्रदेश अध्यक्ष व संयोजक राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, किसान नेता सत्यनारायण ताखर पूर्व उपाध्यक्ष गंगानगर विधानसभा,दिलीप जाखड़ 


पूर्व डीआईजी व वरिष्ठ नेता, सुभाष मक्कासर वरिष्ठ नेता, अमरीक सिंह जोड़ा पूर्व मुख्य अधीक्षण अभियंता, स. हरबंस सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रदेश महासचिव राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, स. देवेन्द्र सिंह मट्टू जिलाध्यक्ष राजस्थान मजहबी सिक्ख महासभा, स. शमशेर सिंह बराड़ पूर्व डायरेक्टर एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीगंगानगर, किसान नेता स. गुरबल पाल सिंह बराड़, स. जगदेव सिंह, ओमप्रकाश ढाका गणेशगढ़, अमर सिंह, जगदीश प्रसाद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक सफल बनाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ