श्री गंगानगर :- रविवार 19/03/2023 को सुखाड़िया सर्कल पार्क में 'निजी ड्राइवर यूनियन श्री गंगानगर " के सदस्यों की मीटिंग प्रधान जगदीश नायक जग्गा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सबसे पहले यूनियन का रजिस्ट्रेशन करवाने ड्राइवरों की सैलरी बढ़ाने , और उनका बीमा मालिक द्वारा करवाने , वे महीने में चार छुटी देने , और अन्य सुविधाओं को लागू करने पर विचार विमर्श किया गया ।
मीटिंग में प्रधान ने पुलिस प्रशासन से ये अपील की है कि पुलिस द्वारा बिना बताए ऑनलाइन चालान करने पर रोक लगाई जाए क्योंकि इस तरह के चालान होने पर गाड़ी मालिक ड्राइवर को खरी खोटी सुनाते है । इस लिए शहर में तो कम से कम ऐसे चालान नही होने चाहिये ओर साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों को भी कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए ही गाड़ी चलाये चलती गाड़ी में मोबाइल पर बात ना करे सीट बेल्ट हमेशा लगा कर ही वाहन चलाये शहर में निर्धारित स्पीड से ऊपर वाहन ना चलाये प्रधान जग्गा ने अपनी यूनियन के सदस्यों से कहा कि वाहन को नो पार्किंग में खड़ा ना करे ।
प्रधान जग्गा ने कहा कि वाहन चालकों को हो रही परेशानियो के बारे में प्राइवेट वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी से मुलाकात कर सभी परेशानियों को हल करने के लिये रणनीति बनाई जायेगी और जल्द ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी ड्राइवरों को साल में एक बार बोनस दिलवाने वे बीमा करवाने के लिये प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर इस को जल्द ही लागू करवाने के लिए कहा गया है।
आपको बता दे कि प्राइवेट वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने गंगानगंर के वाहन चालकों की समस्याओं के लिये पिछले एक दशक पहले से संघर्ष शुरू किया था जिसे अब फिर से नए सिरे से नवनियुक्त प्रधान जगदीश नायक जग्गा के नतृत्व में आगे बढ़ाया जायेगा प्रदेश अध्यक्ष ने जयपुर में प्रधान जग्गा से विचार विमर्श कर वाहन चालकों की समस्याओं को हल करवाने के लिये वे अपनी मांगों को मनवाने के लिये गंगानगंर के सभी वाहन चालकों से एक जुट होने का आह्वान किया है।
प्रधान जग्गा ने बताया कि वशिष्ट मजदूर नेता भाई जितेंद्र सोनी ने अपने ग्रह जिले श्री गंगानगंर के वाहन चालकों के लिये उन्हें हर सम्भव मदद करने का अस्वासन दिया और गंगानगंर के वाहन चालकों को प्रदेश स्तर पर कार्यकारणी में शामिल करने पर जोर देने की बात कही इस सन्दर्भ में जल्द ही प्रधान जग्गा को भी प्राइवेट वाहन चालक संघ राजस्थान कि कार्यकारणी में किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिल सकती है।
प्रधान जग्गा ने बताया कि गंगानगर के ड्राइवरों की समस्याओं के लिये वो हमेशा संघर्ष करते रहेंगे और अपने ड्राइवर भाईओ की समस्याओं का निपटारा करवाने के लिये दिन रात एक कर देंगे ।
प्रधान जग्गा ने कार्यकरणी का विस्तार करने पर जल्द ही विचार करने को कहा और अपने यूनियन के एक्टिव सदस्यों को कार्यकरणी में अपना नाम देने के लिए कहा उन्होंने कहा कि कार्यकरणी में वो ही सदस्य शामिल होंगे जो इस संघर्ष में अपना योगदान पुरे तरीके से दे सके कार्यकरणी का विस्तार बिल्कुल साफ सुथरे तरीके से सबको साथ लेकर सबसे विचार विमर्श करने के बाद और प्रदेश अध्यक्ष के पास उन सदस्यों के नामों की लिस्ट भेजी जायेगी और फिर कार्यकरणी का विस्तार होगा
इस बार यूनियन किसी भी चाटुकार को इस यूनियन में शामिल नही करेगी ऐसे ड्राइवर जो अपना शोषण खुद करवाते हो जिनका जमीर मरा हुया है ऐसे ड्राइवर जो चमचा गिरी करने में विश्वास रखतें उन्हें इस यूनियन से दूर रखा जायेगा ऐसे लोग अपना तो शोषण करवाते ही है और दूसरे का भी मनोबल गिराते है उन्होंने सभी ड्राइवर भाईओ से अपील की है ऐसे लोगो से दूर रहे ओर अपने और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्ष करने में यूनियन को अपना योगदान दे ताकि ड्राइवरो की सभी समस्याओं को हल करवाया जा सके ।
सभी यूनियन सदस्यों से निवेदन है कि इस लिंक को ओपन कर यूनियन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े ..👇
https://chat.whatsapp.com/JnfxyPJ2Qqv3Jy9xxaSwLD


0 टिप्पणियाँ