श्रीगंगानगर: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा की अध्यक्षता में इंदिरा वाटिका में आयोजित की गई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह चंदी ने बताया कि इस बैठक में श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा इंटक के नाम से फर्जी संगठन चलाने वाले तथाकथित पदाधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रमिक हित में लागू जन कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इंटक के नाम का दुरूपयोग करने वाले लोगों के विरूद्ध जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के माध्यम से सख्त कार्यवाही करवाई जाएगी। इस मौके पर विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इंटक की जिला बैठक आगामी अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी तथा 21 मार्च को होने वाली बैठक को स्थगित करने की घोषणा की गई।
भवन निर्माण मजदूर यूनियन (इंटक) जिलाध्यक्ष मंगत राम दायमा ने कहा कि भवन निर्माण श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक के पश्चात् इंटक का शिष्टमण्डल जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह चंदी के नेतृत्व में बस स्टैण्ड पुलिस चौकी प्रभारी से मिला तथा ज्ञापन सौंपकर समस्त वस्तुस्थिति से अवगत करवाकर फर्जी इंटक चलाने वाले तथाकथित पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने एवं भोले-भाले श्रमिकों को इनके चंगुल से बचाने की माँग की।

इस अवसर पर भवन निर्माण मजदूर यूनियन (इंटक) जिलाध्यक्ष मंगत राम दायमा, सुखप्रीत कुकरेजा, भूपेश कुमार, भीमसैन चौधरी, पवन कौशिक, प्रांजल शर्मा, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, निरंजन सहित इंटक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

.jpg)
.png)
0 टिप्पणियाँ