गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी व होली स्नेह मिलन रविवार को
श्रीगंगानगर, 17 मार्च 2023: शहर की साहित्य समर्पित संस्था गंगानगर कला मंच द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी व होली स्नेह मिलन कार्यक्रम 19 मार्च, रविवार को सायं 4 बजे जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश स्कूल में आयोजित किया जाएगा। मंच महासचिव ऋतु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच सरंक्षक समाजसेवी विजय कुमार गोयल एवं अध्यक्षता मनीराम सेतिया करेंगे। उन्होंने बताया कि गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी हर माह के तीसरे रविवार पूर्व नियोजित रहती है, जिसके साथ इस बार होली स्नेह मिलन भी रखा गया है। इस गोष्ठी में लेखक, कवि, रचनाकार रचना पाठ करेंगे। अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने सभी साहित्य प्रेमियों से 19 मार्च, रविवार को सायं 4 बजे जवाहरनगर स्थित अरोड़वंश स्कूल में आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी व होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ