श्रीगंगानगर : मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा श्रीगंगानगर की सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अध्यक्ष दिव्या मित्तल ने बताया कि जस्सा सिंह मार्ग स्थित होटल में हुई बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष सरोज घोड़ेला, सचिव मोनिका गोयल व कोषाध्यक्ष पलक बंसल को चुना गया है।
यह भी पढ़े…..गैंगस्टर अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, , उमेश की हत्या से पहले
इस पर समस्त सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज घोड़ेला, सचिव मोनिका गोयल व कोषाध्यक्ष पलक बंसल ने अपने सम्बोधन में नारी चेतना शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने तथा सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन एवं समाज हित में सकारात्मक भूमिका निभाने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिव्या मित्तल, ममता बगडिय़ा, विनीता जैन, मीनू खेमका, बबीता लखोटिया, शिप्रा अग्रवाल, स्नेहा, हेमा गर्ग, अंजू गुप्ता, एकता मालपानी, अनिता गुप्ता, प्रिया बिड़ला, कृष्ण गुप्ता, हेमा गोयल, श्रीमलाजी सहित मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ