भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने शोभा यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत - श्रद्धालुओं को जलपान करवाया गया


श्रीगंगानगर : भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर द्वारा रामनवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा का स्वामी दयांनद मार्ग पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। सचिव रघुवीर शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद मुख्य शाखा पदाधिकारियों व सदस्यों ने ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम’ जयकारे से सारा वातवरण गुंजायमान कर दिया। सबका जोश देखते ही बन रहा था तथा सभी भक्ति रस में डूबे नजर आए एवं पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान भी करवाया गया।

यह भी पढ़े.....भारत में पढाए जाने वाले कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी,




इस अवसर पर संस्थापक सदस्य सुशील गोयल, डॉ. राकेश गोयल, विजय गर्ग, डॉ. श्यामलाल कुक्कड़ सहित भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लालचंद बंसल, दर्शन मोंगा, राजेन्द्र शर्मा, विनोद अग्रवाल, नरेश अरोड़ा, महावीर सांघी, रवि साहुवाला एवं बिड़लाजी का सराहनीय सहयोग रहा। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने भी मुक्तकंठ से सराहना की।

यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ