इंटक ने ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ का समर्थन करते हुए चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त करवाने की माँग की


श्रीगंगानगर, 31 मार्च 2023: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार कार्यकारी अध्यक्ष हरनेक सिंह चंदी के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार द्वारा लागू ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ का समर्थन करते हुए चिकित्सकोंं की हड़ताल समाप्त करवाने की माँग की है। शिष्टमण्डल में कार्यकारी अध्यक्ष हरनेक सिंह चंदी, जिला महामंत्री रमजान मोहम्मद भाटी, महेन्द्र वर्मा, सुखप्रीत कुकरेजा आदि शामिल थे।


यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones

इंटक के शिष्टमण्डल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में पक्ष व विपक्ष के सहयोग से राजस्थान के प्रत्येक व्यक्ति को ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ देकर इतिहास रचा है। मुख्यमंत्री की सोच है कि कोई भी व्यक्ति ईलाज के अभाव में कष्ट नहीं पाए तथा प्रत्येक व्यक्ति को समय पर इलाज मिले। मुख्यमंत्री की इस आदर्श सोच की राजस्थान का प्रत्येक व्यक्ति प्रशंसा कर रहा है। ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ आमजन के हित में है।


यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स

इंटक ने माँग की है कि तुरंत प्रभाव से चिकित्सकों की हड़ताल को खत्म करवाया जाए, अन्यथा जिस प्रकार से डॉक्टर हमारे परिवार का इलाज नहीं कर रहे हैं, इसी प्रकार से हम सब मजदूर भी बिजली, पानी, दूध, सब्जी की सप्लाई बंद करेंगे तथा किसी भी मजदूर की चिकित्सा के अभाव में मृत्यु होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी डॉक्टर्स की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीगंगानगर तथा पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर को भी भेजी गई है।


यह भी पढ़े.....भारत में पढाए जाने वाले कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी,





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ