श्रीगंगानगर : सम्भाग स्तरीय मंशा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी द्वारा प्रेरित ‘नवाचार रंगमंच कार्यक्रम’ के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ जागृति अभियान के अंतर्गत नाटक का आयोजन जगदंबा अंधविधालय सभागार में नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में रेडआर्ट आरजे थिएटर ग्रुप की तरफ से नशे के खिलाफ पंजाबी नाटक ‘आख़ीर कंदों तक’ नाटक का मंचन किया गया। मुख्य कलाकार विक्रम ज्याणी, सहीराम एवं लक्षया ज्याणी ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में संदेश दिया गया कि ‘जिस भी नौजवान की जिंदगी में नशे ने जगह बनाई, उसको बर्बाद करके छोड़ा’, ‘गांव-गांव, शहर-शहर को नशे से बचाना है, हम सबको मिलकर देशभक्तों के सपनों का भारत बनाना है।’ ‘जो लोग किसी भी कारण से नशे के दलदल में पड़ चुके हैं, उन सबको नशे की गिरफ्त से छुड़ाना है।’ ‘विद्यालयों व महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी स्वयं नशे के जाल में फंसने से बचें ओर जो लोग किसी भी कारण से नशे की चपेट में आ चुके हैं, उनको नशे रूपी दलदल से बाहर निकालने में सभी मिलकर सहयोग करें।’
रेडआर्ट आरजे थिएटर ग्रुप के डायरेक्टर विक्रम ज्याणी ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलवाया और कहा कि भारत में नशे का सेवन बिल्कुल हवा की तरह फैल रहा है और बहुत सी लोगों की जि़ंदगियां खराब कर रहा है। बहुत से लोग इसका सेवन केवल अपनी लाइफस्टाइल को मेन्टेन करने के लिए करते हैं। आज के समय हालात यह है कि बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। लोग नशा करने के बाद अपना होश खो देते है और वे घर जाकर अशांति फैलाते हैं। अपने परिवारजनों से मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते नजऱ आते हैं। इसके साथ साथ मानसिक स्तर व सामाजिक स्तर भी बहुत प्रभावित होता है। नशे की वजह से ही हमें आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। नशे की वजह से ही इंसान बर्बाद होता चला जाता है और इसी के चलते वो घर में लड़ाई-झगड़े, मोहल्लेवालों से झगड़े और हर जगह तमाशा करने लगता है। अपना तो तमाशा बनाता ही बनाता है और अपने परिवार की भी इज़्ज़त को भी मिट्टी में मिला देता है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीएम हरीतिमा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी भूपेन्द्र शेखावत ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है, इसे नशे में न गवाएं। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ परिवार का जीवन भी बर्बाद कर देता है। विद्यार्थी नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहकर अपना जीवन संवार सकते हैं। उन्होंने सबसे नशामुक्त समाज की रचना करने में सहयोगी बनने का आह्वान किया। सफल मंच संचालन विनोद झोरड़ ने किया।
इस अवसर पर आईटीआई प्रिंसिपल सुशील जांदू, भूगोल व्याख्याता सूर्य कुमार, उमेद शेखावत, मनोहर लाल, इन्दुभूषण चावला, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. सुशील रिणवां, रेखा, राज्यवद्र्धन, गौरीशंकर, लवप्रीत सिंह, लखविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, वर्षा, वीरपाल कौर, हरमतीत कौर, रेखा, गुरचराण सिंह, पवन शर्मा, सुशील कुमार, मनोहर, कन्हैयालाल, पूजा रानी, मदरेश, पूजा, गीता देवी आदि गण्यमान्य व्यक्तियों ने कलाकारों के अभिनय व नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की तथा हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। एनसीसी के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ