राजस्थान - श्रीगंगानगर : समस्त ब्राह्मण समाज श्रीगंगानगर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है वरिष्ठ सदस्य पवन गौतम ने बताया कि 12 मार्च, रविवार को सांय 3 बजे जवाहरनगर सिहाग हॉस्पीटल के पीछे गायत्री मंदिर धर्मशाला में होने वाले होली स्नेह मिलन समारोह में लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए चंग धमाल का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी संवर्गों के समाजबंधु सपरिवार शामिल होकर एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं देंगे तथा चंग धमाल का आनन्द लेंगे। कार्यक्रम में अंत में जलपान की व्यवस्था की गई है। पवन गौतम ने बताया कि सफल आयोजन के लिए पुरानी आबादी, भरत नगर स्थित राम मंदिर में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस अवसर पर छगनलाल शर्मा, जगदीश गौड़़, पवन गौतम, लीलाशंकर सारस्वत, वैद्य प्रेमप्रकाश, विजय पंचारिया, रतन शर्मा, नानूराम पिरगावत, वैद्य ओमप्रकाश, विनोद कौशिक, सुभाष शर्मा सहित समाज के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समस्त ब्राह्मण समाज श्रीगंगानगर द्वारा ब्राह्मण समाज के समाजबंधुओं से 12 मार्च, रविवार को सांय 3 बजे जवाहरनगर सिहाग हॉस्पीटल के पीछे गायत्री मंदिर धर्मशाला में होने वाले होली स्नेह मिलन समारोह में सपरिवार अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय देने का आह्वान किया गया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ