भीम आर्मी ने मान्यवर कांशीराम की जयंती पर राजकीय अधिकारियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की

श्रीगंगानगर: भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष सोहनलाल जनागल के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती पर नवाचार करते हुए राजकीय अधिकारियों को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट करने का अभियान चलाया गया।


इस अभियान के तहत जिला कलक्टर सौरभ स्वामी, अति. जिला कलक्टर डॉ. हरितिमा, अति. जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू, पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख, अति. पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह व रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी विनोद ढाल व विजेन्द्रपाल रॉयल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की गई है। इसी कड़ी में शनिवार  को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के शिष्टमण्डल द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा भेंट की गई।


जिलाध्यक्ष सोहनलाल जनागल ने मान्यवर कांशीराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक परिवर्तन के महानायक, आधुनिक राजनीति के पितामह, 21वीं सदी के युगपुरुष, बामसेफ, डीएस-4 के संस्थापक साहब कांशीराम ने बहुजन समाज को संगठित कर बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर के आंदोलन को जहां पुनर्जीवित कर दिया, वहीं राजसत्ता के सिंहासन पर बहुजन नेताओं को पद आसीन कर दिया।


उन्होंने बहुजन समाज को संगठित कर बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर के आंदोलन को पुनजीर्वित करने के साथ-साथ समाज में पिछड़ों, अति पिछड़ों के उत्थान के लिए अनेकों प्रयास किए। हमारी शिक्षा से लेकर नौकरी और अच्छी जीवनशैली के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। समाज में पिछड़ों, अतिपिछड़ों को उच्च स्थान दिलाने का कार्य मान्यवर कांशीराम जी ने किया। पूरा समाज उनके त्याग और किए गए योगदान का सदा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर भीमसैन, मनफूल, रमेश कुमार, सूर्यप्रकाश, जीतू, हनुमान, राजेन्द्र कुमार, जसवीर, रामकुमार सहित भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ