बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में एमबीए छात्रा लविशा वर्मा स्वर्ण पदक से सम्मानित - महिला शिक्षा को समर्पित श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने बढ़ाया श्रीगंगानगर जिले का गौरव

श्रीगंगानगर : महिला शिक्षा को समर्पित श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय श्रीगंगानगर ने सफलता का एक नया आयाम स्थापित किया है। महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा ने बताया कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रथम दीक्षांत समारोह में महाविद्यालय की प्रतिभाशाली एमबीए छात्रा लविशा वर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 

छात्रा लविशा वर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर श्री आत्मवल्लभ जैन शिक्षा न्यास के अध्यक्ष अमरचन्द बोरड़, सचिव नरेश जैन सहित समस्त ट्रस्ट मण्डल सदस्यों एवं महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उक्त छात्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से श्रीगंगानगर जिले का गौरव बढ़ाया है। 
उन्होंने समस्त एमबीए स्टॉफ एवं छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए, भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नित नये सोपान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में एम.बी.ए. एवं एम.सी.ए. प्रोफेशनल कोर्स संचालित किए जा रहे हैं तथा छात्राओं के सर्वांगीण उत्थान के लिए समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिसके निरन्तर सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ