उतराखंड समाज ईमानदारी, कठोर परिश्रम, कर्म और कर्मठता के बल पर देशभर मे अपनी अलग पहचान रखता है : विकास गौड़ - माँ नंदा देवी महिला संगठन सम्मान से नवाजा उतराखंड के 4 महिला संगठनों को - उतराखंड समाज का पारिवारिक स्नेह मिलन व सहभोज कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

श्रीगंगानगर, 21 मार्च 2023: देवभूमि उत्तराखंड के मूल निवासियों का श्रीगंगानगर में एक बड़ा समूह निवास करता है। उत्तराखंड के लोगों का निवास गंगानगर जिले में मुख्य रूप से 3 ई छोटी, ब्रह्म कॉलोनी, नाथावाला ग्राम पंचायत, भरत नगर, लेबर कॉलोनी, मीरा चौक, ऑफिसर कॉलोनी, एमईएस, तीन पुली का क्षेत्र, सरस्वती कॉलोनी, जैतसर फार्म हाउस, सादुलशहर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर व करणपुर क्षेत्र में अधिक है।

उत्तराखंड समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए उतराखंड विकास समिति द्वारा अग्रसेन नगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित स्टार डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य विकास गौड़ तथा विशिष्ट अतिथि विजय जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय जिंदल, पंचायत समिति डायरेक्टर सुखप्रीत सिंह, डायरेक्टर शंकर लाल सेतिया, पार्षद सुशील चौधरी ‘पप्पू’, पार्षद लोकेश सिहाग, बाल कल्याण समिति सदस्य विपिन सांखला, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष मुकेश सेठी, अबेकस व वैदिक मेथ के एक्सपर्ट भूपेंद्र लावा, श्रीमती पुष्पा देवी बाघला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार बाघला, राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल महियांवाली के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह नेगी, जैन पब्लिक स्कूल प्रिंसीपल श्रीमती ममता अरोड़ा, समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चन्द्र काला, नरेंद्र सकलानी व प्रेम सिंह भंडारी थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मातवर सिंह रावत व केसी पांडेय ने की। स्वागतकर्ता उतराखंड विकास समिति अध्यक्ष सुमेश शर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश नवानी, संगठन मंत्री कमल किशोर उपाध्याय, महासचिव मदन सिंह रावत, सदस्य चंदन सिंह रावत, मनोज धौंडियाल, संजीव कुमार रावत, विजय नेगी, संतोष पटवाल थे।


उत्तराखंड की संस्कृति उतर आई मंच पर :- स्नेह मिलन कार्यक्रम में एनिमा डांस ग्रुप के द्वारा शिव तांडव सचेतन  की झांकी ‘नाच गेना, शंभु नाच गेना’ की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस डांस मे सजीव नंदी की झांकी ने बरबस सबको अपनी ओर आकर्षित किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उतराखंडी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। डांस ग्रुप ने माँ नंदा देवी की राज साथ यात्रा निकाल कर सबको माँ नंदा की भक्ति मे लीन कर लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट भुवनेश चन्द्र शर्मा ने करते हुए उतराखंड समिति के निर्माण से लेकर वर्तमान तक के कार्यों की जानकारी पटल पर साँझा की।

उतराखंड समाज एक जुट्ट-एक मुट्ठ है : सुमेश शर्मा - अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने वर्ष 2019 से वर्तमान तक किए गए समाजिक कार्यों, पुरस्कारों, आय-व्यय तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी समाज के उपस्थित जनो के साथ सांझा की। उन्होंने समाज समिति को भूखंड आवंटन व जन सहयोग की अपील विकास गौड़ के सामने रखी। इस पर विकास गौड़ ने प्रोजेक्ट बनाकर पेश करने पर नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही।

उतराखंड समाज ईमानदारी, कठोर परिश्रम, कर्म और कर्मठता के बल पर देशभर मे अपनी अलग पहचान रखता है :- विकास गौड़ ने अपने सम्बोधन में उतराखंड समाज को ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती बताया। उन्होंने समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि विगत 4 सालों मे उतराखंड समाज जिले में अपने कामों से अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कार्यकारिणी और समाज को यूं ही एकजुट होकर आगे बढऩे की बात कही।

विजय जिंदल ने अपने सम्बोधन मे सरकार से उतराखंड पार्क विकसित करने का प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा पार्क विकसित होता है तो वो उसमें पहली झाखी में आने वाला संपूर्ण खर्च वहन करने के लिए तैयार हैं।  राजकुमार बाघला ने समिति को भवन विस्तार मे सहयोग की बात कही।
माँ नंदा देवी महिला संगठन सम्मान से नवाजा उतराखंड के 4 महिला मंडल को :- समिति द्वारा उतराखंड महिला मंडल 3 ई, वैष्णो माता मंडली ब्रह्म कॉलोनी, श्री दुर्गा संकीर्तन महिला मंडली पुरानी आबादी तथा उतराखंडी महिला कीर्तन मंडल भरतनगर पुरानी आबादी को मंच पर सम्मानित किया गया। इन महिला संगठनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम उपरांत उतराखंड की लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए सबने जमीन पर बैठकर सहभोज का आनंद उठाया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ