श्रीगंगानगर: श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी, श्रीगंगानगर ने ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही मुख्य अतिथि बनाने की माँग की है। अध्यक्ष मांगीलाल उपाध्याय ने बताया कि विप्र सेना द्वारा 19 मार्च, रविवार को जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया गया है
जो कि अत्यंत हर्ष का विषय है। लेकिन खेदजनक है कि इस ब्राह्मण महापंचायत में ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को महत्व देने की बजाय दूसरे समाज के व्यक्तियों को मुख्य अतिथि बनाया गया है, जिससे ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। जबकि आज ब्राह्मण समाज के अनेक व्यक्ति राजनीतिक, शैक्षिक, न्यायपालिका, कार्यपालिका, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा के सदस्य हैं एवं केन्द्र व राज्य में मंत्री पद सहित उच्च पदों पर सुशोभित हैं तथा व्यापारिक जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए कार्यरत हैं।
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सेवा समिति राष्ट्रीय कार्यकारिणी, श्रीगंगानगर के अध्यक्ष मांगीलाल उपाध्याय ने पुरजोर शब्दों में आयोजकों से माँग की है कि समाज हित मेंं ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को ही मुख्य अतिथि व अतिथि बनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए तथा इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य सार्थक हो सके।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ