श्रीगंगानगर : नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन युवा सेवा समिति, 4 जैड, श्रीगंगानगर द्वारा महाराजा गंगासिंह स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग ब्लॉकों से प्रतिभागी शामिल हुए।
विनोद झोरड़ ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरूआत खो-खो मैच से हुई। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी ने प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन किया। इसके साथ-साथ वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई।
उन्होंने बताया कि खो-खो खेल प्रतियोगिता में घमंडीया टीम विजेता रही। इसी प्रकार कबड्डी में सूरतगढ़ पालीवाला की टीम विजेता तथा श्रीविजयनगर ब्लॉक की टीम उपविजेता रही। विभिन्न श्रेणियों मे हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में अलग-अलग ब्लॉकों के प्रतिभागी विजेता रहे।
समापन समारोह में सभी विजेता, उपविजेता व प्रतिभागी खिलाडिय़ों को नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी भूपेंद्र सिंह शेखावत, अतिथियों एवं युवा सेवा समिति 4 जैड के पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवंं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ सराहनीय योगदान के लिए पवन शर्मा, राहुल भाटी तथा समस्त टीमों के कोच को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन के लिए युवा सेवा समिति 4 जैड, श्रीगंगानगर ने सबका आभार व्यक्त किया।









0 टिप्पणियाँ