साबरमती से प्रयागराज जा रहे अतीक अहमद के काफिले का 'एक्सीडेंट हुआ , हादसे में वैन एक ?



उत्तरप्रदेश : माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अहमद का काफिला जब मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गुजर रहा था तभी पुलिस वैन एक मवेशी से टकरा गई. इससे मवेशियों की मौत हो गई। इसके बाद वैन के चालक ने भी कुछ देर के लिए वैन को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया।


यह भी पढ़े…अमृतपाल की दिल्ली में हो रही तलाश, आईएसबीटी मैं देखे

 
वीडियो में नजर आ रहा है कि अतीक का काफिला तेजी से गुजर रहा था। इसी बीच गाय सड़क पर आ गई और पुलिस वैन से टकराकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले में लाया जा रहा है. वहीं अतीक अहमद के भाई व पूर्व विधायक अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज ले जाया जा रहा है. अशरफ को अपहरण के मामले में प्रयागराज जेल में शिफ्ट किया जा रहा है, जिसमें अतीक भी आरोपी है
अधिकारियों ने कहा था कि रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अहमद को लेकर परिसर से निकल गई. अहमद समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद हैं और जून 2019 से साबरमती जेल में बंद हैं।


यह भी पढ़े...गैंगस्टर अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, , उमेश की हत्या से पहले?


माफिया से नेता बने अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज जा रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला सोमवार सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कुछ देर के लिए रुका. अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जा रही एक पुलिस टीम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया और शाम को प्रयागराज पहुंचने की संभावना है।


 

यह भी पढ़े…..रामनगर में एक नाबालिग के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया जिसके बाद ज्यादा खून बहने के कारण नाबालिग की


पुलिस टीम मध्य प्रदेश से झांसी में दाखिल हुई और अहमद का काफिला मीडिया टीम, उनकी बहन और वकीलों के साथ करीब एक घंटे तक झांसी पुलिस लाइन में रहा. उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी अतीक अहमद को अपहरण के मामले में सोमवार को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ