पानीपत में बदमाशों ने चाकू की नोक पर ससुराल से घर जा रहे अकेले युवक की कार को रोका, सोने की चैन व नगदी लूटी



हरियाणा - पानीपत में बलजीत नगर नाके के नजदीक नाले की पुलिया के ऊपर स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने चाकू की नोंक पर कार चालक को लूट लिया।स्कूटी पर आए बदमाशों ने चाकू दिखाकर धमकाते हुए करनाल निवासी जागरण पार्टी संचालक  युवक से  दो तोले की सोने की चेन, ₹5000 कैश और कार की चाबी लूटी व मौके से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पानीपत के चांदनीबाग  क्षेत्र के थाना को दी शिकायत में  पीड़ित युवक ब्रिजेश ने बताया कि वह धर्मबीर कॉलोनी, अनाज मंडी, घरौंडा, करनाल का रहने वाला है 13 मार्च को वह अपनी ससुराल धूप सिंह नगर, पानीपत में आयोजित एक शादी समारोह में आया था। शाम को वह अपनी कार में अकेला अपने घर घरौंडा के लिए चला था और रास्ते में यह वारदात हुई।

युवकों ने कार के आगे स्कूटी लगाकर जाम किया रस्ता

पीड़ित ने बताया कि बबैल रोड बलजीत नगर नाले की पुलिया पर वो रात 9:35 पर पहुंचा था उस वक्त उसकी कार का ड्राइवर साइड का शीशा नीचे उतरा हुआ था। इसी दौरान दो लड़के स्कूटी पर आए और स्कूटी कार के आगे  लाकर खड़ी कर दी जिससे गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। किसी चीज का फायदा उठाते हुए स्कूटी पर पीछे बैठे हुए युवक ने चाकू जैसी कोई वस्तु से उसे डरा कर दो तोले की चेन और 5000 के करीब  नगद और गाड़ी की चाबी भी लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गए बदमाशों की स्कूटी का नंबर HR-06-J8699 है जिस पर वह सवार होकर आए थे




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ