बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग-4 जवानों की आपसी फायरिंग मौत, छावनी गार्ड रूम से गायब इंसास राइफल के इस्तेमाल का शक; आर्मी जांच करेगी - bathinda military station mein phaayaring-4 jawano ki aapsi phaayaring se maut,

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग-4 जवानों की आपसी फायरिंग मौत, छावनी  गार्ड रूम से गायब इंसास राइफल के इस्तेमाल का शक; आर्मी जांच करेगी



पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। सेना ने बताया कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई। 4 मौतों के अलावा कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस और सेना की टीमें संयुक्त रूप से जांच करेंगी। फिलहाल इस घटना को आतंकी हमला नहीं कहा जा रहा है सेना ने कहा कि हम सभी पहलुओं की जांच करेंगे। इसमें 2 दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से इंसास रायफल और गोलियां गायब होने का एंगल भी शामिल है. सैन्य स्टेशन को सील कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

फायरिंग से संबंधित अद्यतन

  • इस मामले में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ब्रीफिंग देंगे.

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर सेना से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने बठिंडा पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है।

  • आर्मी कैंट में जवानों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद सेना ने सभी को अपने घरों में रहने को कहा है. छावनी के भीतर स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

अब तक हुई फायरिंग की घटना के 4 एंगल

  • आतंकी हमला
    भास्कर को सूत्रों ने बताया कि पुलिस को मिलिट्री स्टेशन के भीतर जाने की परमिशन नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि कैंट के बाहर से भीतर की ओर फायरिंग की गई है। ऐसे में इस हमले को आतंकी हमला बताया जा रहा है।


  • जवानों की आपसी फायरिंग
    कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फायरिंग मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में हुई। बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने इस हमले के आतंकवादी घटना होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि यह जवानों की आपसी फायरिंग हो सकती है।


  • तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध ने फायरिंग की

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के भीतर बुधवार को तड़के संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाला सादे कपड़ों में था।


  • 2 दिन पहले राइफल गायब हुई थी
    पंजाब पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिलिट्री स्टेशन के यूनिट गार्ड रूम से 2 दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 गोलियां गायब हुई थीं। आर्मी इसकी जांच भी कर रही थी। शक जताया जा रहा है कि इस राइफल का इस घटना में इस्तेमाल हो सकता है। आर्मी इस एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ