जम्मू-कश्मीर में सेना के ट्रक पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, हमलावरों ने की फायरिंग, ग्रेनेड हमले की भी आशंका, आग लगने से जवानों की मौत हो गई
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर फायरिंग की. इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए। सेना को अंदेशा है कि अज्ञात आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी फेंके हैं। इसी से आग लगी उत्तरी कमान मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भीमबेर गली से पुंछ की ओर जा रहा था. पानी बरस रहा था। विजिबिलिटी भी काफी कम रही। इसका फायदा आतंकियों ने उठाया। हमले में एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बयान में यह भी बताया गया कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे. वह इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में तैनात था। इससे पहले सेना के एक अधिकारी ने बताया था कि ट्रक में आग लगने से जवानों की मौत हुई है. आशंका जताई जा रही है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लग गई इसी साल 11 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे. तीनों भारतीय सेना की चिनार कोर के जवान थे। एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 2 ओआर (अन्य रैंक) की यह टीम नियमित ऑपरेशन के लिए निकली थी। बर्फ के कारण उनकी कार फिसल कर गहरी खाई में जा गिरी मरने वालों के नाम नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह और सिपाही अमित शर्मा थे।
पिछले साल दिसंबर में 16 जवानों की जान गई थी
पिछले साल दिसंबर में सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया था, जिसमें 16 जवान शहीद हो गए थे. सेना के पास दो और वैन थीं। तीनों वाहन चटन से थंगू के लिए रवाना हुए। रास्ते में ट्रक एक मोड़ पर फिसल कर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बाद में एयरलिफ्ट किया गया.
नवंबर में माछिल में हुआ था हादसा
पिछले साल नवंबर में भी कुपवाड़ा के माछिल इलाके में 3 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। 2 जवानों को बर्फ के नीचे से सुरक्षित निकाला गया था। जब हादसा हुआ तब 56 राष्ट्रीय रायफल्स के पांच जवान रूटीन गश्त पर थे। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जब तक जवानों को निकाला गया, तब तक 3 की मौत हो चुकी थी।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ