दलित नेता कालूराम मेघवाल को शीघ्र रिहा करने, निष्पक्ष जाँच करने तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की माँग -Demand for early release of Dalit leader Kaluram Meghwal, fair investigation and strict action against the culprits

दलित नेता कालूराम मेघवाल को शीघ्र रिहा करने, निष्पक्ष जाँच करने तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की माँग- बेमियादी धरना चौथे दिन भी रहा जारी



श्रीगंगानगर: अनुसूचित जनजाति महापंचायत द्वारा कांग्रेस संगठन महासचिव दलित नेता निर्दोष कालूराम मेघवाल की रिहाई, प्रकरण की जिले से बाहर के पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जाँच करवाने तथा 2 अप्रैल 2023 को जयपुर में अनुसूचित जाति/जनजाति सम्मेलन में लिए गए फैसले को लागू करवाने के लिए जिला कलक्ट्रेट श्रीगंगानगर के समक्ष चल रहा धरना बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

धर्मपाल कटारिया ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि धरने को आज दानाराम मेहरड़़ा, नन्दू चौहान अध्यक्ष जीनगर समाज, धन्नाराम मेघवाल रायसिंहनगर, रज्जा अब्बास नकवी, डूंगर राम ईन्दलिया, नन्दराम मेघवाल खिचड़ांवाली सरपंच, राजेश निर्वाण जीनगर समाज, भागीरथ बरोड़ पूर्व सरपंच पालीवाला, रूपराम पालीवाला इत्यादि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस संगठन महासचिव दलित नेता निर्दोष कालूराम मेघवाल को जेल से तुरन्त रिहा करने, उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारी से स्वतंत्र जाँच करवाने तथा षडयंत्रकारी पुलिस अधिकारी तेजवंत सिंह समस्त दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग की। 
इसके साथ-साथ यह भी माँग की गई कि 2 अप्रैल, 2023 को जयपुर के मानसरोवर मैदान में लाखों लोगों के एससी/एसटी महापंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार एससी/एसटी की जनगणना के मुताबिक आरक्षण 28 प्रतिशत से 32 प्रतिशत किया जाए तथा लाखों सीटों का एससी/एसटी का राज्य में सरकारी सेवाओं में जो बैकलॉग पड़ा है उसे तुरन्त राज्य सरकार द्वारा भरा जाए। शीघ्र इन माँगों का निराकरण नहीं होने पर पूरे राज्य में घूम-घूमकर पुलिस की दमनकारी नीति के बारे में बताया जाएगा।

आज धरने पर कमलेश रानी मेघवाल, कृष्णा मेघवाल, राजकुमार मेघवाल, पूर्णराम रघुनाथपुरा, भंवरलाल मेघवाल लालगढ़, टीकमचंद भाटिया, खेतपाल बारूपाल, सुभाष खुड़ीयाल, ताराचन्द पूर्व फौजी, महावीर मेहरड़ा, हीरालाल तंवर, रामचंद निहालिया, जबरसिंह, गौतम, मघाराम मेघवाल, सीताराम, मानाराम मेघवाल, मा. कृष्णलाल सारण, लूणाराम, दलीप, हरनेक, सावित्री देवी, कौशल्या देवी, कृष्णा देवी, लाछा देवी, राजकुमारी कश्यप, पार्वती वर्मा, इन्द्रा देवी, माधू देवी, रूपराम मेघवाल, मंगतूजी, रामजीलाल पन्नू, दुलीचंद तोंदवाल, रामजीलाल, रामकुमार पटीर सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विभिन्न समाजों के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ