देश में 7 महीने बाद कोरोना के रोजाना मामलों में इजाफा, पिछले 24 घंटे में मिले 6,050 नए केस, 14 मरीजों की मौत, केंद्र-राज्यों की समीक्षा बैठक शुरू,desh mein 7 maheene baad korona ke rojaana badhe maamale
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है. देश में पिछले 24 घंटे में 6,050 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा भी बढ़कर 28 हजार 303 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार दोपहर 12 बजे से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
देश में कोरोना की स्थिति पर मंडाविया ने कहा कि हमें घबराने की नहीं, सतर्क रहने की जरूरत है. वर्तमान में, देश में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट फैल रहा है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। इससे पहले बुधवार को कोविड एम्पावरमेंट वर्किंग ग्रुप ने समीक्षा बैठक भी की थी.
अप्रैल में मार्च के मुकाबले तेजी से बढ़ रहे केस
कोरोना के दैनिक मामलों में वृद्धि हुई है, वर्तमान में सकारात्मकता दर 3.39% है। मार्च के 31 दिनों में कोरोना के 31,902 मामले सामने आए, इसकी तुलना में अप्रैल के 6 दिनों में ही 26,523 नए मामले मिले.औसत पर नजर डालें तो मार्च में रोजाना औसतन 1 हजार नए केस मिले, जबकि अप्रैल में रोजाना औसतन 4 हजार केस आ रहे हैं। संक्रमण दर यही रही तो अप्रैल में 1.20 लाख नए मामले आने की संभावना है। हालांकि जिस तरह से रोजाना नए मामले बढ़ रहे हैं, उसके हिसाब से अप्रैल के कुल मामले इससे ज्यादा हो सकते हैं.
टॉप-5 राज्यों में दो-तिहाई नए मामले, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में मिले 6,050 नए मामलों में से 4,037 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें शुक्रवार को जारी किया है। इनमें केरल सबसे आगे है। यहां 1,936 नए मामले मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 803, दिल्ली में 606, हिमाचल प्रदेश में 367 और गुजरात में 327 मामले सामने आए हैं।
दिल्ली: यहां बीते दिन 606 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 340 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2,060 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 16.98% है।
महाराष्ट्र: यहां बीते दिन 803 नए केस मिले हैं, 687 लोग ठीक हुए जबकि 3 लोगों की मौत हुई। बुधवार को यहां 569 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.05% है।
केरल: यहां 1,936 नए केस मिले हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। 742 लोग ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 22 सितंबर को 2300 मामले सामने आए थे।
गुजरात: यहां 327 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 360 लोग ठीक हुए हैं। बुधवार को यहां 351 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.45% है।
हिमाचल प्रदेश: यहां गुरुवार को 367 नए केस सामने आए हैं, जबकि 1 की मौत हुई है और 138 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 1,933 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.31% हो गया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ