भाजपा का स्थापना दिवस नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया- प्रधानमंत्री का संदेश सुना गया , bhaajapa ka sthaapana divas nagar mandal pashchim kshetr dvaara utsaahapoorvak manaaya gaya- pradhaanamantree ka sandesh suna gaya

भाजपा का स्थापना दिवस नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया- प्रधानमंत्री का संदेश सुना गया : सुशील अरोड़ा 



श्रीगंगानगर, 6 अप्रैल 2023: भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर द्वारा 6 अप्रैल, बृहस्पतिवार को पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कमल संकल्प उत्सव के तहत मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व मेंं पुरानी आबादी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का संदेश सुना गया एवं कार्यकर्ताओं को पहचान-पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया विशेष रूप से मौजूद रहे।  

कमल संकल्प उत्सव के तहत घर-घर ध्वजारोहण हुआ तथा कार्यकर्ताओं को पहचान-पत्र वितरित किए गए

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया ने पार्टी की रीति-नीति व संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी एवं केन्द्र की लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने पर बल दिया। मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के संदेश को घर-घर पहुंचाने एवं पार्टी का झंडा लगाने का आह्वान किया तथा कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है।



इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, नगर परिषद उपसभापति लोकेश मनचंदा, स्वच्छ भारत अभियान जिला संयोजक श्रवण चावला, मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी, पार्षद जगदीश घोड़ेला, विशु मिड्ढा, सेम कालड़ा, मण्डल महामंत्री नवल किशोर शर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री राजीव चौधरी, सुरजीत ओड, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि, विजय भाटिया, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, मण्डल उपाध्यक्ष प्रवीण फुटेला, कोषाध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, नगर मंत्री रिंकू सिंह

राकेश शर्मा, गुरु अर्जुनदास, मांगीराज बायड़़, राजेश सोनी, शक्ति केन्द्र संयोजक नवीन मदान, रामलाल परूथी, मुकेश मक्कड़, कमल भारद्वाज, ओबीसी जिला मंत्री जेपी गौरी, बूथ अध्यक्ष मनोहर वर्मा, शक्ति लीला, भंवरलाल, नितिन कुमार, केवल कृष्ण, ओमप्रकाश, हंसराज कुलचानियां, राजकुमार, घनश्याम छिम्पा, आनन्द वर्मा, नरेश मनचंदा, मुकेश राव, भूपेन्द्र डामा, राजेन्द्र न्योल, रोशन छिम्पा, विनोद गोदारा, प्रवीण कुमार, सतेन्द्र देवड़ा, छिन्द्र मेहता, जयराज सोनी, प्रदीपपाल, दिनेश सोनी, अनिल अरोड़ा, शिवशंकर पारीक, रतनलाल बिस्सा, अंकित, साहिल, बलदेव, सतेन्द्र देवड़, स्वामी, विनोद गोदारा, दीपक आचार्य, 

भंवर लाल, नितिन कुमार, राजकुमार, शम्भू पुरोहित, ओमप्रकाश ओझा, अनिल बिश्नोई, पूर्व पार्षद हरजीत सोनी, समीर भठेजा सहित भारी संख्या में भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के पश्चात् पार्टी के स्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सिद्धपीठ झांकी वाले बालाजी को पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई तथा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भाजपा का झण्डा फहराया गया।  










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ