अग्र सेवा समिति परिवार द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सवामणियों का महाभोग लगाया गया ,agr seva samiti parivaar dvaara shree hanumaan janmotsav par savaamaniyon ka mahaabhog lagaaya gaya

अग्र सेवा समिति परिवार द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सवामणियों का महाभोग लगाया गया



श्रीगंगानगर, 6 अप्रैल 2023: अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति तथा महिला अग्र सेवा समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुरानी आबादी उदाराम चौक स्थित सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर में सवामणियों का महाभोग लगाया गया।  



समिति परिवार अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार प्रात: 6.30 बजे सिद्धपीठ श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर में आरती के पश्चात् श्री बालाजी महाराज को फलों, मिठाईयों तथा जीरा की सवामणियों का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस प्रकल्प के सफल आयोजन में अध्यक्ष किशन खारीवाल, मनीष बाजोरिया, गौरव गुप्ता, श्वेता बंसल, राकेश सिंगला, रमेश बंसल, पवन गर्ग, गौरव गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, संतोष खारीवाल, लक्ष्मी बंसल, सत्या बंसल, श्वेता बंसल, सरिता गुप्ता, नेहा गर्ग, सुनीता रानी सिंगल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। इस मौके पर श्रद्धा-भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने श्री बालाजी महाराज के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। 


समिति परिवार अध्यक्ष किशन खारीवाल ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए बताया कि निरन्तर गौमाता सेवार्थ प्रकल्प समिति परिवार पदाधिकारियों, सदस्यों व गौ भक्तों के सहयोग से चल रहा है। सवामणी लगाने के लिए गौभक्त मोबाईल नं. 94133-76500 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अग्र सेवा समिति परिवार पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ