भाजपा देहात मण्डल ने स्थापना दिवस पर फहराये झंडे , bhaajapa dehaat mandal ne sthaapana divas par phaharaaye jhande

भाजपा देहात मण्डल ने स्थापना दिवस पर फहराये झंडे - bhaajapa dehaat mandal ne sthaapana divas par phaharaaye jhande




श्रीगंगानगर, 6 अप्रैल 2023: भारतीय जनता पार्टी देहात मण्डल द्वारा आज भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कमल संकल्प उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष बलविन्द्र मग्गो की अध्यक्षता मेंं महिला मोर्चा देहात मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सोनू सुरेश पटीर के निवास स्थान 4 एमएल में हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया किया गया एवं पार्टी का ध्वज फहराया गया। 


तत्पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का सम्बोधन सुना गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी राजन तनेजा व जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ ने पार्टी की स्थापना, कार्यपद्धति, कार्यक्रम एवं कार्य विस्तार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की राष्ट्र सेवा में भूमिका आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष बलविंदर मग्गो ने सबका आभार व्यक्त किया तथा मंडल महामंत्री शीशपाल टाक ने कार्यक्रम संचालन किया। 

इस कार्यक्रम में राजन तनेजा, प्रदीप धेरड़, दर्शन आहुजा, रामप्रताप चांदोरा, सुनील गांधी, जगदीश कासनियां, नियामत खान, विजय सिंह बिरथलिया मंचासीन थे। मंडल महामंत्री शीशपाल टाक, विनोद सापुनिया, उपाध्यक्ष सुधीर सहारण, गौरीशंकर ताखर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि देवेन्द्र चांदोरा, अजय काठपाल, आईटी सेल से सुशील कासनियां, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरमेल सिंह सिद्धू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सोनू पटीर, बूथ अध्यक्ष प्रभू पूनिया सहित बूथ अध्यक्षों ने अतिथियों को पार्टी का पटका पहना कर स्वागत-अभिनंदन किया। इसके साथ-साथ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों पर भी भाजपा के झंडे फहराये गये। इस अवसर पर भाजपा देहात मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ