अम्बेडकर सेना ने अम्बेडकर जयंती पर निकाली ‘भीम सद्भाव यात्रा’- डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
श्रीगंगानगर: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर सेना द्वारा शुक्रवार सायं राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट वैभव भारती के नेतृत्व में ‘भीम सद्भाव यात्रा’ निकाली गई।
मोटरसाईकिलों द्वारा निकाली गई यह रैली रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर बीरबल चौक होते हुए गोल बाजार स्थित अम्बेडकर चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहाँ अम्बेडकर सेना पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट वैभव भारती ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। रैली के दौरान पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने ‘बाबा साहेब अमर रहे’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र वर्मा ने बाबा साहेब को पूरे देश एवं विश्व के लिए सम्मानीय बताते हुए जाति वर्ग से ऊपर उठकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
अनिल धारीवाल ने बाबा साहब के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अम्बेडकर सेना प्रदेश संरक्षक केसराराम दईया, जिलाध्यक्ष पार्षद प्रियंक भाटी, का. हंसराज नायक, प्रदेश मीडिया सचिव सन्नी सोलंकी, एडवोकेट अजय बोहत, जयप्रकाश लूणीवाल, महेन्द्र दईया, दीपक नायक, अनमोल संधू, एडवोकेट रजत स्वामी, मदन सिरसवाल, एडवोकेट लक्ष्मण नायक, एडवोकेट मुकेश चौपड़ा, बसंत अंसल, दीपक सेतिया, अभिषेक शर्मा, योगेन्द्र रैगर, शुभम गुप्ता, रवि बावरी, रवि मेघवाल, बुधराम यादव, राजीव सोनी, राजेश कांडा, अमनदीप माही सहित अम्बेडकर सेना पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
.jpg)


0 टिप्पणियाँ