गंगानगर कला मंच की मासिक काव्य गोष्ठी रविवार को -ganganagar kala manch ki masik kavi goshthi ravivar ko
![]() |
| FILE |
श्रीगंगानगर: साहित्य समर्पित संस्था ‘गंगानगर कला मंच’ की मासिक काव्य गोष्ठी प्रतिमाह की तरह इस बार भी माह के तीसरे रविवार 16 अप्रैल, रविवार को प्रात: 10.30 बजे जवाहरनगर स्थित श्रीअरोड़वंश पब्लिक स्कूल में आयोजित की जाएगी।
गंगानगर कला मंच’ की महासचिव ऋतु सिंह ने बताया कि जितेन्द्र सिंह ढ़ोडी ‘खुमार’ वरिष्ठ शायर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि श्री अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सचिन कुक्कड़ होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संरक्षक विजय कुमार गोयल करेंगे।
महासचिव ऋतु सिंह ने बताया कि इस काव्य गोष्ठी में लेखक, कवि, साहित्यकार एवं नए रचनाकार अपनी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। गंगानगर कला मंच अध्यक्ष मनीराम सेतिया ने सभी साहित्य प्रेमियों से 16 अप्रैल, रविवार को प्रात: 10.30 बजे जवाहरनगर स्थित श्रीअरोड़वंश पब्लिक स्कूल में आयोजित काव्य गोष्ठी में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ